411 REFERENCE · Wikipedia
असदाबाद, अफ़्ग़ानिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
असदाबादAsadabad / ur اسعدآباد असदाबाद Afghanistan 34 52 27 N 71 9 10 E अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति कुनर प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान ४८,४०० - पश्तो
असदाबाद (दरी फ़ारसी: ur اسعدآباد, अंग्रेज़ी: Asadabad) दक्षिण-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कुनर प्रान्त की राजधानी है। यह पाकिस्तान की सरहद से १३ किमी पश्चिमोत्तर में कुनर नदी और पेच नदी के संगम स्थल के पास एक वादी में स्थित है।
विवरण
असदाबाद २,७१३ फ़ुट (८२७ मीटर) की ऊँचाई पर हिन्दू कुश पर्वतों में स्थित है। यह जलालाबाद शर से ८० किमी पूर्वोत्तर में और नावा दर्रे से १६ किमी उत्तर में है। ख़ैबर दर्रे के बाद नावा दर्रा हिन्दू कुश को पार करने का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है और इसमें से बहुत से तालिबान चरमपंथी उग्रवादी और तस्करी करने वाले लोग अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच आया-जाया करते हैं।Pakistan, Afghanistan, and the United States Agree: Cooperation is the Key to Success Along Border Pass https://web.archive.org/web/20120324152520/http://www.disam.dsca.mil/pubs/Indexes/Vol%2031_3/Moeller.pdf 24 मार्च 2012 , United States Army Sergeant Matthew C. Moeller, Combined Joint Task Force 82 Public Affairs, The DISAM Journal, November 2009, ... Separated by only a waist-high barbed wire fence, the area around the Nawa Pass was historically a safe haven for insurgents and smugglers ... आसपास के पहाड़ी इलाक़े में लोगों ने सीढ़ीदार खेतों में १०-१५% प्रतिशत ज़मीन पर कृषि जारी रखी है। यहाँ वे गेंहू, चावल, गन्ना और सब्ज़ियाँ उगाते हैं।
इन्हें भी देखें
कुनर प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:कुनर प्रान्त