411 REFERENCE · Wikipedia
गार्डरमोएन, नॉर्वे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गार्डरमोएन, विकेन, नॉर्वे में नैन्नेस्टेड और उल्लेंसकर नगर पालिकाओं की सीमा पर स्थित एक क्षेत्र है। 1998 में इसकी आबादी 259 थी। ओस्लो हवाई अड्डा, गार्डर्मोएन, गार्डर्मोएन एयर स्टेशन, नॉर्वेजियन सशस्त्र बल विमान संग्रह और ओस्लो हवाई अड्डा स्टेशन (ट्रेन स्टेशन) इसी क्षेत्र में स्थित हैं।
गार्डरमोएन खेत के नाम गार्डर और मो म 'मूर (mo m 'moor) के परिमित रूप का का एक यौगिक है। खेत का पहला उल्लेख 1328 में ( गड़सर (Garðar)) में हुआ है, और यह नाम नॉर्स गारर अर्थात ' बाड़ ' (fence) का बहुवचन है। अर्थ शायद 'बाड़े' से है; बाड़े वाले खेत'।
भूगोल
यह् एक ऐसी ज़मीन बढ़ी हुई ऊँचाई से बना है जिसमें बड़ी मात्रा में रेत और बजरी (fine gravel) है, जिसे पिछले हिमयुग के अंत में पिघलते ग्लेशियरों के पानी ने वहाँ जमा कर दिया था। गार्डरमोएन लगभग 9500 साल पहले "हाउरसेटर स्तर" के दौरान बना था। यह छत जैसी ज़मीन समुद्र तल से 210 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो उस समय का समुद्री स्तर था।
इस रेत में देश का सबसे बड़ा भूजल भंडार (ग्राउंडवॉटर रिजर्व) मौजूद है, जो केवल वर्षा जल से भरता है। जब 1990 के दशक में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया था, तो यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई थी कि इस भूजल को कोई नुकसान न पहुंचे।
गार्डरमोएन में कुल 24 विशेष "ग्रायटेहुल्सजोएर" (केटल लेक्स) की एक अनोखी श्रृंखला पाई जाती है, जो उस समय बनी थी जब ग्लेशियर तेजी से गार्डरमो टेरेस से पीछे हट गया था। रेत और बजरी की इस बढ़ी हुई ऊँचाई के दक्षिण में पूर्वी नॉर्वे के सबसे अच्छी तरह संरक्षित "रवीन परिदृश्य" में से एक स्थित है, जिसे अब एक संरक्षित परिदृश्य क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है।Askheim (अस्खेम) Svein (स्वेन) Gardermoen https://snl.no/Gardermoen एस एन एल गोईरमोईन 19 अप्रैल 2025
गार्डरमोएन से गुज़रने वाले सड़क मार्ग
यूरोपीय मार्ग ई 6
यूरोपीय मार्ग ई 16
संदर्भ
60 13 N 11 06 E region:NO_type:city_source:GNS-enwiki title
60 13 N 11 06 E region:NO_type:city_source:GNS-enwiki title
श्रेणी:नॉर्वे