Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण Geological_Survey_of_India_Logo.png 200px Central Headquarters - Geological Survey of India - Indian Museum Campus - Kolkata 2014-02-14 3249.JPG कोलकाता में जी एस आई का मुख्यालय १८५१ भारत कोलकाता, भारत महानिदेशक खनन मंत्रालय right|thumb|300px|१८७० में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के सदस्यगण भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक संगठन है। इसकी स्थापना १८५१ में हुई थी। इसका कार्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और अध्ययन करना है। ये इस तरह के दुनिया के सबसे पुराने संगठनों में से एक है।Allen's Indian Mail Vol VII No 117 London Monday, 22 जनवरी 1849 p41 इतिहास इसका उद्गम सन १८३६ में हुआ था, जब एक समिति, जिसका नाम कोयला समिति थी, का गठन किया गया था। इसकी स्थापना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के पूर्वी क्षेत्रों में कोयले की उपलब्धता की खोज एवं अध्ययन करने हेतु की गयी थी। ऐसी ही एक समिति द्वारा अपनी १८४८-१८४९ की एक रिपोर्ट में पहली बार जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया वाक्यांश का प्रयोग किया गया था। 4 फरवरी, 1848 को सर डैविड विलियम्स को भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग का भूगर्भीय सर्वेक्षणकर्ता (जियोलॉजिकल सर्वेयर) नियुक्त किया गया था। 1848 में उनकी मृत्योपरंत, मैक्लेलैंड ने कार्यकारी सर्वेयर का पदभार ग्रहण किया और 5 मार्च, 1851 को अपने सेवा-निवृत्त होने तक निभाया। इसी समय में, 1852 में सर थोमस ओल्डहैम ने इस विभाग के कार्यक्षेत्र को बढ़ाने की गुंजाइश ढूंढी। और परिणामतः जी.एस.आई. को विस्तृत भूगर्भीय अध्ययन, एवं तत्कालीन अविभाजित भारत के पार्थिव विज्ञान के अध्ययन हेतु विस्तार किया गया। परिचय भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा अनुरक्षित दो भूगर्भीय उद्यान हैं:- सकेती जीवाश्म उद्यान, सकेती, हिमाचल प्रदेश, तथा नेहरु पार्क, हैदराबाद, तेलंगाना, इस उद्यान में डायनासोर जैसे टाएरैनोसॉरस-टी.एक्स की असल आकार की मूर्तियां प्रदर्शित हैं। सकेती जीवाश्म उद्यान सकेती जीवाश्म उद्यान left|270px|thumb| शिवालिक के लुप्त हो चुके हाथियों का वार्तविक आकारीय फाइबर ग्लास प्रतिरूप, जिसका हाथी-दांत लगभग 18 फीट लम्बा है। rght|270px|thumb| शिवालिक के लुप्त हो चुके महा-कच्छप का वार्तविक आकारीय फाइबर ग्लास प्रतिरूप। सकेती जीवाश्म उद्यान कालाअम्ब से 5 कि॰मी॰ है (यह चंडीगढ़ से 85कि.मी. दूर, अंबाला से 65 कि.मी; नहान से 22 कि.मी तथा देहरादून से 110 कि॰मी॰ दूर) स्थित है। यहां एक छोटा जीवाश्म संग्रहालय है, जिसमें लगभग पच्चीस से दस लाख वर्ष पूर्व के, भिन्न जीव-समूहों, जैसे स्तनधारी, सरीसृप, मत्स्य, एवं खासकर शिवालिक की पहाड़ियों के आसपास रहने वाले जीवों के अवशेष (जैसे खोपड़ी, दांत, जबड़े, आदि) के जीवाश्म प्रदर्शन मंजूषा में संग्रहीत हैं। इस उद्यान में उत्तम स्तर के फाइबर-ग्लास निर्मित प्रागैतिहासिक जीवों के छः प्रतिरूप प्रदर्शित हैं, जो शिवालिक क्षेत्र में आवास करते थे, जिनमें 18 फीट के हाथी-दांत वाला हाथी, 3 मीटर का महा-कच्छप आदि प्रमुख हैं। इन्हें भी देखें भारत का भूविज्ञान भारतीय सर्वेक्षण विभाग, जो भारत की नक्शाकरण एवं सर्वेक्षण की केन्द्रीय संस्था है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, जो ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों एवं स्मारकों का पुरातात्विक अध्ययन एवं अनुरक्षण करता है। भारत में जीवाश्म उद्यान भूगर्भ विज्ञान डायनासोर भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण विभाग (बी.एस.आई) भारतीय सर्वेक्षण विभाग भारतीय प्राणिविज्ञान सर्वेक्षण विभाग (ज़ैड.एस.आई) सुबिमल सिन्हा रॉय सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का जालघर (हिन्दी में) GSI - Official websiteजून 2020 InternetArchiveBot GSI on Banglapedia जी.एस.आई. भूगर्भीय उद्यान, सकेती, (हि.प्र) श्रेणी:भूगर्भीय संगठन श्रेणी:भारत का भूगोल श्रेणी:भारतीय भूविज्ञान श्रेणी:भारत का भूवैज्ञानिक इतिहास श्रेणी:भारत सरकार की कार्यकारी शाखा