Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कटवाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कटवाल, कटुवल, कटवल, कटुअल, कटवाल आदि सभी नामोँ का एक हि अर्थ है। "कटवल" शब्द हिन्दु धर्म के एक समुदाय के द्वारा प्रयोग किया जाने वाला एक उपनाम है। कटवल जाति क्षत्रिय परिवार से सम्बद्ध हैं। ये नेपाल की एक जाति है। "कटवल" शब्द उनके पूर्वज पौराणिक हिन्दू योद्धा श्री संत कटवल के नाम से आया है, जो कि हिन्दू के देवता शिव के परम भक्त माने जाते थें। कटवल जाति अपनी विरता और उच्च बुद्धि के लिए जानी जाती है। यह जाति मूल रूप से हिमालय पर निवास करने वाली जाती थी। ये जाति बाद में दक्षिण कि ओर बढ़ कर अन्य क्षत्रिय जातियोँ में मिल गई। कटुवल, कटवाल आदि एक हि उपनाम है पर कुछ लोग केसी KC (KATUWAL CHETRI) भी उपनाम के रूप में प्रयोग में लाते हैँ। कटवाल मुख्य रूप से नेपाल और कुछ भारतीय क्षेत्रोँ में रहते हैँ। भारत में मुख्यत: यह जाति सिक्किम, दार्जिलिँग ,पूर्वोत्तर भारत और उत्तरोत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश में रहते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी क्षेत्र में कटवाल मुख्य रूप से बहरी, तनेहड़, कोट व जंगेल में रहते हैं। जो अपनी बहादुरी, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए विशेष तौर पर जाने जाते हैं। यहां के लोग अपने नाम के साथ शान से अपना उपनाम कटवाल लगाते हैं। जैसे दिनेश कटवाल, नरेश कटवाल, रामपाल कटवाल, देशराज कटवाल, संजय कटवाल और राकेश कटवाल आदि। श्रेणी:उपनाम