Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अपर्णा पोपट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

The President Dr. A.P.J. Abdul Kalam presenting the Arjuna Award -2005 to Ms. Aparna Popat for Badminton, at a glittering function in New Delhi on August 29, 2006.jpg Popat smiling at the camera in a white sweatshirt Aparna Popat Aparna Lalji Popat 1978 1 18 yes Mumbai, Maharashtra, India 1.63 m ftin 0 on Women's singles 16 (1997)Previous stars – Aparna Popat http://www.tatapadukoneacademy.com/previous-stars.asp Tata Padukone Academy 14 August 2013 dead https://web.archive.org/web/20070521084804/http://tatapadukoneacademy.com/previous-stars.asp 21 May 2007 India 1989–2006 Right Women's badminton Commonwealth Games 1998 Kuala Lumpur Women's singles 2002 Manchester Women's singles 2006 Melbourne Mixed team World Junior Championships 1996 Silkeborg Girls' singles 07C98FC0-68FA-4D62-9BC3-7D86E0CC3BF0 अपर्णा पोपट (અપર્ણા પોપટ; जन्म: 18 जनवरी 197818 जनवरी: आज आप अपना बर्थडे इनके साथ शेयर कर रहे हैं https://hindi.thequint.com/news/india/famous-personalities-you-share-your-birthday-today-with-18-january 26 फरवरी 2019 द क्विंट https://web.archive.org/web/20190226173118/https://hindi.thequint.com/news/india/famous-personalities-you-share-your-birthday-today-with-18-january 26 फ़रवरी 2019 live ) पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह 1997 और 2006 के बीच सभी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने के साथ नौ बार भारत की राष्ट्रीय चैंपियन रही थीं। प्रारंभिक जीवन अपर्णा पोपट का जन्म 18 जनवरी 1978 को मुम्बई, महाराष्ट्र में लालजी पोपट और हीना पोपट के गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने मुम्बई के जे. बी. पेटिट हाई स्कूल और बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से अपना प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स किया। अपर्णा के पास मुम्बई विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री भी है। प्रशिक्षण पृष्ठभूमि अपर्णा ने 1986 में मुम्बई में बैडमिंटन खेलना शुरू किया। 8 साल की उम्र में वह कोचिंग के लिए अनिल प्रधान के पास पहुँची। राष्ट्रीय चैंपियन होने के नाते, उन्होंने खेल की कई चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में अपर्णा की मदद की। 1994 में, उन्होंने अपनी क्षमताओं का और विस्तार करने के लिए बैंगलोर में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में दाखिला ले लिया। पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन, प्रकाश पादुकोण के तहत प्रशिक्षण लेने पर, उन्होंने अपनी फिटनेस का निर्माण किया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी होने के लिए तकनीकों को सीखा। 2002 में वह बैंगलोर के केंगेरी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में स्थानांतरित हो गईं, जहाँ उन्होंने कोच गंगुला प्रसाद से खेल की बारीकियाँ सीखीं। करियर अपर्णा ने 1997 में हैदराबाद में अपना पहला वरिष्ठ राष्ट्रीय खिताब जीता। 2006 तक उन्होंने सारे वरिष्ठ राष्ट्रीय खिताब जीते, जिससे उन्होंने प्रकाश पादुकोण के लगातार नौ राष्ट्रीय एकल खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की।राष्ट्रमंडल खेलों से ज्यादा कड़े होंगे एशियाई खेल: अपर्णा पोपट https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/other-sports/asian-games-will-be-tougher-than-commonwealth-games-says-aparna-popat/articleshow/65122267.cms 26 फरवरी 2019 नवभारत टाइम्स 24 जुलाई 2018 hi https://web.archive.org/web/20190226174707/https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/other-sports/asian-games-will-be-tougher-than-commonwealth-games-says-aparna-popat/articleshow/65122267.cms 26 फ़रवरी 2019 live उन्होंने जनवरी 2006 में बेंगलुरु में 15 वर्षीय साइना नेहवाल को हराने के बाद 27 साल की उम्र में नौ वरिष्ठ राष्ट्रीय खिताब में से आखिरी खिताब जीता था।जब फ़ाइनल में भिड़ीं सायना नेहवाल और पीवी सिंधु https://www.bbc.com/hindi/sport-43772161 26 फरवरी 2019 बीबीसी हिन्दी 15 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20190226191326/https://www.bbc.com/hindi/sport-43772161 26 फ़रवरी 2019 live अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियाँ रही हैं; 2 ओलंपिक खेलों और 1 एशियाई खेलों में प्रतिभागिता, 1996 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में एक रजत पदक और 3 राष्ट्रमंडल खेलों में 4 पदक शामिल हैं। उनकी कैरियर-उच्च विश्व रैंकिंग 16 रही। संन्यास 17 साल तक पेशेवर बैडमिंटन के बाद, उन्होंने कलाई की चोट के कारण 2006 में खेल से संन्यास ले लिया। उनकी चोट बिना निदान के ही रहीं। वह नेशनल चैंपियनशिप में अपराजित रहीं। वर्तमान में वह मुम्बई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ कार्यरत हैं। सन्दर्भ श्रेणी:1978 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेणी:महाराष्ट्र के खिलाड़ी श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:जीवित लोग