411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड (आईएफएस कोड या आईएफएससी) एक अक्षरांकीय कोड है जो भारत में इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह कोड भारत की दो मुख्य भुगतान और निपटान प्रणालियों, तत्काल सकल निपटान (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) में भाग लेने वाली बैंक शाखाओं को विशिष्ट रूप से चिन्हित करता है।https://www.onlinesbi.com/osbi_rtgs_faq.html RTGS/NEFT - FAQ भारतीय स्टेट बैंक question 9 https://web.archive.org/web/20120416231117/https://www.onlinesbi.com/osbi_rtgs_faq.html 16 April 2012 dead 2 August 2012 यहाँ देखे NEFT क्या है पूरी जानकरी
प्रारूप
आईएफएससी कोड एक 11 कैरेक्टर का कोड है जिसमें पहले चार ऐल्फाबेट बैंक का नाम दर्शाते हैं, और अंतिम छः कैरेक्टर (आम तौर पर अंक, परन्तु ऐल्फाबेट भी हो सकते हैं) शाखा दर्शाते हैं। पाँचवा कैरेक्टर 0 (शून्य) है व भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित है। बैंक का आईएफएस कोड एनईएफटी और आरटीजीएस सिस्टम द्वारा गंतव्य बैंकों/शाखाओं को संदेश भेजने के लिए प्रयोग किया जाता है।http://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=60 FAQs : NEFT system 31 January 2012 Reserve Bank of India 2 August 2012 https://web.archive.org/web/20120804063153/http://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=60 4 अगस्त 2012 live
आईएफएस कोड का प्रारूप निम्न है:
1234567891011बैंक कोड0शाखा कोड
आईएफएस कोड की सूची
आईएफएस कोड की बैंक-वार सूची हर उस बैंक शाखा में उपलब्ध है जो अंतर बैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर में भाग लेती है। भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाईट पर आई.एफ.एस कोड की सूची व उन बैंक शाखाओं की सूची उपलब्ध है जो नेफ्ट/आर.टी.जी.एस में भाग लेती हैं।National Electronic Funds Transfer https://web.archive.org/web/20110622122603/http://www.rbi.org.in/Scripts/neft.aspx 22 जून 2011 भारतीय रिज़र्व बैंक सभी बैंकों को यह भी सूचित किया गया है कि वे अपनी ग्राहकों को जारी चेकबुक पर अपनी बैंक शाखा का आई.एफ.एस कोड छापें।
संदर्भ
श्रेणी:भारत में बैंकिंग
श्रेणी:भारत में ई-कॉमर्स