411 REFERENCE · Wikipedia
झाबुआ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
झाबुआ Jhabua झाबुआ India Madhya Pradesh 22.77 74.60 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला झाबुआ ज़िला प्रान्त मध्य प्रदेश देश 35753 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
झाबुआ (Jhabua) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293। झाबुआ के स्थानीय भील राजा झब्बू भील के नाम के आधार पर इस शहर का नाम झाबुआ हुआ https://books.google.co.in/books?id=S0qWTxjASKAC&lpg=PA472&dq=Jhabua%20Jhabbu%20Bhil&hl=hi&pg=PA472#v=onepage&q=Jhabua%20Jhabbu%20Bhil&f=false%7D The Politics Behind Anti Christian Violence: A Compilation of Investigation Committee Reports Into Acts of Violence Against the Christian Minorities Puniyani Ram 2006 Media House 978-81-7495-237-0 enhttps://books.google.co.in/books?id=dh8aAAAAMAAJ&q=Jhabua+Bhil+Chief+Naik&dq=Jhabua+Bhil+Chief+Naik&hl=hi&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&sa=X&ved=2ahUKEwilhrqOnZ76AhUJEYgKHUQNDHM4ChDoAXoECAcQAw#Jhabu The Indian Companion: Being a Manual of Universal Statistics of All the Provinces in and the Countries Adjacent to India Khandekar G. H. 1894 Law Printing Press en।
मध्य प्रदेश का झाबुआ जिला भील जनजाति का घर है, जिन्हें 'भारत के बहादुर धनुष पुरुष' भी कहा जाता है। उत्तर में माही और दक्षिण में नर्मदा नदियों के प्रवाह के बीच की भूमि का टुकड़ा इस जनजाति के सांस्कृतिक केंद्र का प्रतीक है; झाबुआ. यह इंदौर से 150 किमी दूर है, इंदौर से इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर बसों द्वारा नियमित कनेक्टिविटी है। निकटतम रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई लाइन पर मेघनगर (एमजीएन) है, जो झाबुआ से 15 किमी दूर है।https://jhabua.nic.in/en/tourism/#:~:text=Jhabua%20district%20of%20Madhya%20Pradesh,center%20of%20this%20tribe%3B%20Jhabua. Tourism
विवरण
झाबुआ बहादुरसागर नामक झील के किनारे स्थित है। झील के उत्तरी किनारे पर स्थित राजा का महल मिट्टी की दीवार से घिरा है। समुद्र की सतह से इसकी ऊँचाई १,१७१ फुट है। झाबुआ भूतपूर्व मध्य भारत में एक राज्य (रियासत) भी था। इसका क्षेत्रफल १,३३६ वर्ग मील था। अनस यहाँ की प्रमुख नदी है। माही नदी के आसपास के भाग में कृषि होती थी। यहाँ का 'घाटा' कहलानेवाला पर्वतीय भाग अनुपजाऊ है। मक्का, धान, चना, गेहूँ, ज्वार, कपास यहाँ की प्रमुख उपज हैं।
इतिहास
राजा कसुमर भील - प्रथम भील राजा कसुमर थे ।
पहले झाबुआ वनांचल पांच भागों में विभाजित था जिसका सबसे बड़ा भाग भगोर रियासत थी झाबुआ में प्रथम भील राजा कसुमर थे जिनकी पूजा की जाती है।
राजा शुक भील - 1300ई▪ मे झाबुआ पर भील राजा शुक भील का शासन रहा। शुक भील और धोलिया राजपूतो के संबंध अच्छे थे। राजा शुक़ भील ने धोलिया राजपूत सरदार के साथ मिलकर गुजरात के राजा को परास्त कर दिया , तब दिल्ली के बादशाह ने भील राजा के खिलाफ युद्ध छेड़ा। Rsthaura Ajayasimha 1994 भील जनजाति, शिक्षा और आधुनिकता https://books.google.co.in/books?hl=hi&id=F208AAAAMAAJ&dq=Nishad+bhil&focus=searchwithinvolume&q=%E0%A4%9D%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%86 पंचशील प्रकाशन 27-28
राजा झब्बू भील - झाबुआ का नामकरण भील राजा झब्बु भील के नाम के आधार पर किया गया है ।
राजा बग्गा भील
आवागमन
वायु मार्ग - इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानक्षेत्र यहां का नजदीकी एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट देश के अनेक बड़ों शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा है। इंदौर यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर है।
रेल मार्ग - मेघनगर रेलवे स्टेशन झाबुआ का नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन है। देश के अनेक बड़े शहरों से यह रेलवे स्टेशन जुड़ा हुआ है। इसके अलावा रतलाम, दाहोद रेलवे स्टेशन भी नजदीक ही है।
सड़क मार्ग - राष्ट्रीय राजमार्ग 47 झबुआ को अन्य शहरों से जोड़ता है। मध्य प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों के अनेक शहरों से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं।
जनसंख्या
2024 में झाबुआ नगर पालिका की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग 49,000 है। भारत की जनगणना 2011 की रिपोर्ट के अनुसार, झाबुआ नगर पालिका की जनसंख्या 35,753 है, जिसमें 18,375 पुरुष हैं, जबकि 17,378 महिलाएं हैं। https://www.census2011.co.in/data/town/802429-jhabua-madhya-pradesh.html Jhabua Town Population Census 2011 - 2024
प्रमुख जातियां
झाबुआ जिले की प्रमुख जातियाँ भील, भिलाला और पटेलिया हैं। इनमें भील सबसे अधिक आबादी वाली जनजाति है। झाबुआ जिला, मध्य प्रदेश का एक आदिवासी बहुल जिला है, जहाँ मुख्य रूप से तीन जनजातियाँ निवास करती हैं:
इन्हें भी देखें
झाबुआ ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:झाबुआ ज़िला
श्रेणी:झाबुआ ज़िले के नगर
*