411 REFERENCE · Wikipedia
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|खिजड़िया पक्षी अभयारण्य में काली गर्दन वाला सारस
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य IV जामनगर जिला, गुजरात, भारत जामनगर 22.51 N 70.14 E inline,title 605 1982
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य भारत के गुजरात राज्य के जामनगर ज़िले में स्थित एक पक्षी अभयारण्य है। यहाँ प्रवासी पक्षियों की लगभग 300 प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं। Gujarat’s Khijadia bird sanctuary is haven for over 300 migratory bird species https://www.topnews.in/gujarat-s-khijadia-bird-sanctuary-haven-over-300-migratory-bird-species-215087 टॉपन्यूज 14 सितम्बर 2026 गुजरात का खिजाडिया पक्षी अभयारण्य 300 से ज़्यादा प्रवासी पक्षी प्रजातियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना है6 नवंबर 1982 को इसे अभयारण्य घोषित किया गया। 2 फरवरी 2022 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर इसे भारत का 49वां रामसर स्थल घोषित किया गया।जामनगर का खिजडिय़ा पक्षी अभ्यारण्य रामसर स्थल घोषित, गुजरात में अब तक 4 https://www.patrika.com/ahmedabad-news/ramsar-site-jamnagar-khijadiya-gujarat-7313633 पत्रिका न्यूज़ 14 सितम्बर 2026 hi 2 फरवरी 2022 यह अभयारण्य अनोखा है क्योंकि यहाँ मीठे पानी की झीलें और खारे व मीठे पानी के दलदली क्षेत्र दोनों ही मौजूद हैं। यह 6.05 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
अवस्थिति
यह अभयारण्य कच्छ की खाड़ी में जामनगर ज़िले के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्र में रूपारेल और कालिंद्री नदियों के जल-ग्रहण क्षेत्र में स्थित है और यहाँ का पारितंत्र बहुत खास और अनोखा है। इसके अलावा यह अभयारण्य नरारा द्वीप के पास स्थित है और यहाँ जैव विविधता वाली कोरल रीफ मौजूद है।
विशेषता
यह गुजरात का सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य है। वर्षों से एक तरफ बारिश और नदी का ताज़ा पानी और दूसरी तरफ समुद्र का खारा पानी के साथ यह एक अनोखा क्षेत्र बन गया है। बांध के दूसरी ओर कच्छ की खाड़ी से बहने वाली बड़ी खाड़ियाँ स्थित हैं।Brief of Khijadiya Bird Sanctuary http://www.gbwc2010.org/showpage.aspx?contentid=17 14 सितम्बर 2026 खिजड़िया पक्षी अभयारण्य का संक्षिप्त विवरण 25 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100925050243/http://www.gbwc2010.org/showpage.aspx?contentid=17 dead ये खाड़ियाँ मैन्ग्रोव और अन्य समुद्री वनस्पतियों को सहारा देती हैं जबकि अभयारण्य के ज़मीनी हिस्से में बबूल, पीलू, प्रोसोपिस और अन्य प्रकार की स्थलीय वनस्पतियाँ अधिक संख्या में पाई जाती हैं।
इस अभयारण्य में ग्रेलैग कलहंस, छोटा राजहंस, बड़ा राजहंस, भारतीय चित्तीदार महाश्येन, शिकरा, काला बाज़ा, ब्राह्मिनी चील आदि प्रवासी और स्थानीय पक्षियां पाई जाती है। यहाँ पाए जाने वाले अन्य वन्यजीवों में नीलगाय, सियार, भेड़िया, जंगली बिल्ली, नेवला, खरगोश और साँप शामिल हैं।
इन्हें भी देखें
पोरबन्दर पक्षी अभयारण्य
नल सरोवर पक्षी अभयारण्य
सन्दर्भ
श्रेणी:पक्षी अभयारण्य
श्रेणी:संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:गुजरात के पक्षी अभयारण्य
श्रेणी:भारत में रामसर स्थल