411 REFERENCE · Wikipedia
निरुपमा राव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निरुपमा मेनन रावNirupama Rao Nirupama_Rao.jpg 220px 1950 12 6 y मलप्पुरम, केरल, भारत भारतीय संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत की राजदूत 1 अगस्त 2011 5 नवम्बर 2013 मीरा शंकर एस॰ जयशंकर भारतीय विदेश सचिव 31 जुलाई 2009 31 जुलाई 2011 शिवशंकर मेनन रंजन मथाई राजनयिक दूत
निरुपमा मेनन राव (जन्म 6 दिसम्बर 1950) भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की एक अधिकारी हैं, जिन्होने 31 जुलाई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक विदेश मंत्रालय में भारतीय विदेश सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं। भारतीय विदेश सेवा का इस सर्वोच्च पद पर पहुँचने वाली चोकिला अय्यर के बाद वे दूसरी महिला हैं। वे 1 अगस्त 2011 से 5 नवम्बर 2013 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत की राजदूत रह चुकी हैं।http://beta.thehindu.com/news/national/article37725.ece संग्रहीत प्रति 19 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110323071010/http://beta.thehindu.com/news/national/article37725.ece 23 मार्च 2011 dead
अपने करियर में वे कई पदों पर कार्य कर चुकी हैं जिनमे शामिल हैं - वॉशिंगटन में प्रेस मामलों की मंत्री, मास्को में मिशन की उप प्रमुख, विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया), (बाहरी प्रचार) जिसने उन्हें विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता बनाया, कार्मिक प्रमुख, पेरू और चीन की राजदूत और श्रीलंका की उच्चायुक्त.निरुपमा राव टेक्स ओवर एज़ फॉरेन सेकी https://web.archive.org/web/20121013134243/http://www.business-standard.com/india/news/nirupama-rao-takes-over-as-foreign-secy/69625/on 13 अक्तूबर 2012 प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया / न्यू देल्ही, बिजनेस स्टैंडर्ड, 1 अगस्त 2009.निरुपमा राव इज इंडियाज़ न्यू फॉरेन सेक्रेटरी दी टाइम्स ऑफ इंडिया, 1 अगस्त 2009. "चोकिला अय्यर पहली महिला थी जो 2001 में भारतीय विदेश सचिव बनी थी।"
प्रारंभिक जीवन
निरुपमा राव का जन्म मलप्पुरम, केरल में मीमपाट थरवाड़ में हुआ था। उनके पिता सेना में थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलोर, पुणे, लखनऊ, कून्नूर जैसे विभिन्न शहरों से की। उन्होंने बेंगलोर के माउंट कारमेल कॉलेज से 1970 में अपना बीए (अंग्रेज़ी) ऑनर्स से किया था;http://week.manoramaonline.com/cgi-bin/MMOnline.dll/portal/ep/theWeekContent.do?BV_ID=@@@&contentType=EDITORIAL§ionName=TheWeek%20COVER%20STORY&programId=1073755753&contentId=6259390 संग्रहीत प्रति 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20141210182727/http://week.manoramaonline.com/cgi-bin/MMOnline.dll/portal/ep/theWeekContent.do?BV_ID=@@@&contentType=EDITORIAL§ionName=TheWeek%20COVER%20STORY&programId=1073755753&contentId=6259390 10 दिसंबर 2014 dead जब यह कॉलेज मैसूर विश्वविद्यालय से संबद्ध था। बाद में, उन्होंने महाराष्ट्र में उस समय मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के नाम से जाने जानेवाले विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक डिग्री प्राप्त की। उन्होने 1973 में अखिल भारतीय नागरिक सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और भारतीय विदेश सेवा से जुड़ गईं।
करियर
निरुपमा राव ने भारतीय विदेश सेवा के 1973 बैच में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। भारत में अपना प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्होंने सत्तर के दशक के मध्य में वियना (ऑस्ट्रिया) के भारतीय दूतावास में काम किया। उन्होंने 1981-83 तक श्रीलंका के भारतीय उच्चायोग में प्रथम सचिव के रूप में कार्य किया। विदेश मंत्रालय में अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान, उन्होंने भारत-चीन संबंधों पर विशेषज्ञता हासिल की और प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा दिसंबर 1988 में बीजिंग की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान वे शिष्टमंडल की सदस्य भी रही थीं।
राव 1992-93 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के वेदरहेड केंद्र में एक सहयोगी (फेलो) थीं, जहां उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर विशेषज्ञता हासिल की।
उन्होंने वाशिंगटन और मास्को के भारतीय दूतावासों में क्रमशः मंत्री और मिशन उप-प्रमुख के रूप में कार्य किया। पहली बार एक राजदूत के रूप में उन्हें 1995-1998 के बीच पेरू और बोलीविया की संयुक्त जिम्मेदारी दी गयी। 2001 में वे विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता बनीं। 2004 में उन्हें भारत के उच्चायुक्त के रूप में श्रीलंका में नियुक्त किया गया। 2006 में वे चीन में भारत की पहली महिला राजदूत बनीं। 1 अगस्त 2009 को वे शिवशंकर मेनन की जगह भारत की विदेश सचिव बनीं।
21 दिसम्बर 2010 को भारत सरकार ने भारत के विदेश सचिव के रूप में निरुपमा राव के कार्यकाल को 31 जुलाई 2011 तक के लिए बढ़ा दिया। http://abclive.in/news/national/83-india-news/646-nirupama-rao-india-foreign-secretary.html निरुपमा राव गेट्स एक्सटेंशन एज़ इंडियाज़ फॉरेन सेक्रेटरी 19 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110728190910/http://abclive.in/news/national/83-india-news/646-nirupama-rao-india-foreign-secretary.html 28 जुलाई 2011 dead
लेखन करियर
उन्होने 'रेन राइजिंग' नामक एक कविता की किताब लिखी है।इंडियाज़ न्यू एम्बेसडर टू चाइना टेक्स चार्ज https://web.archive.org/web/20090801102759/http://www.indianembassy.org.cn/press/20061116_1.htm 1 अगस्त 2009 भारतीय दूतावास उनकी कविताओं का चीनी और रूसी भाषा में अनुवाद किया गया है।
इन्हें भी देखें
अरुण कुमार सिंह
सुब्रह्मण्यम जयशंकर
भारतीय विदेश सेवा
सुजाता सिंह
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
प्रोफ़ाइल विदेश मंत्री (भारत) वेबसाइट
निरुपमा राव ने विदेश सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया(अँग्रेजी में)
Rao, Nirupama दिसम्बर 6, 1950 Malappuram, केरल, भारत
श्रेणी:भारतीय राजनयिक
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:केरल के लोग
श्रेणी:महिला राजनयिक
श्रेणी:हार्वर्ड फेलोज़
श्रेणी:चीन में भारत के राजदूत
श्रेणी:भारत के विदेश सचिव
श्रेणी:भारतीय हिन्दू
श्रेणी:श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त
श्रेणी:महिला राजदूत