Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मदन लाल खुराना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Madan Lal Khurana.jpg मदनलाल खुराना २००५ में एक रैली को सम्बोधित करते हुये मदनलाल खुराना 1936 10 15 y 27 अक्टूबर 2018 yes 2018 10 27 1936 10 15 ल्याल्लपुर, पंजाब, ब्रिटिश भारत (वर्तमान फ़ैसलाबाद, पंजाब, पाकिस्तान)</small> नई दिल्ली,भारत नई दिल्ली राजस्थान के राज्यपाल 14 जनवरी 2004 1 नवम्बर 2004 कैलाशपति मिश्र (अतिरिक्त कार्यभार) टी॰वी॰ राजेश्वर (अतिरिक्त कार्यभार) तीसरे दिल्ली के मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर 1993 26 फ़रवरी 1996 राष्ट्रपति शासन* साहिब सिंह वर्मा भारतीय हिन्दू धर्म भारतीय जनता पार्टी इलाहाबाद विश्वविद्यालय मदन लाल खुराना (15 अक्टूबर 1936-27 अक्टूबर 2018) एक भारतीय राजनेता थे जो १९९३ से १९९६ के मध्य दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। वो २००४ में राजस्थान के राज्यपाल भी रहेदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता मदनलाल खुराना का निधन https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-former-delhi-chief-minister-madan-lal-khurana-passes-away-in-delhi-18580079.html jagran.com दैनिक जागरण अकटूबर २८, २०१८ https://web.archive.org/web/20181027224839/https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-former-delhi-chief-minister-madan-lal-khurana-passes-away-in-delhi-18580079.html 27 अक्तूबर 2018 live । वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे। मदनलाल खुराना उन नेताओं में शामिल थे जो भाजपा की स्थापना से पहले से ही संघ परिवार से जुड़े हुए थे। वे 1965 से 1967 तक जनसंघ के महासचिव रहे और दिल्ली में जनसंघ के चर्चित चेहरों में रहे। उन्नीस सौ नब्बे के दशक में मदनलाल खुराना भाजपा की दिल्ली इकाई का चेहरा थे। कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें 'दिल्ली का शेर' कहा जाता था। प्रारम्भिक जीवन खुराना का जन्म १५ अक्टूबर १९३६ को ब्रितानी भारत के ल्याल्लपुर (वर्तमान फैसलाबाद) में हुआ। उनके पिता का नाम एसडी खुराना और माँ का नाम लक्ष्मी देवी था।http://rajassembly.nic.in/MLKhurana.htm Former Governor of Rajasthan 27 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20180916022614/http://rajassembly.nic.in/MLKhurana.htm 16 सितंबर 2018 dead भारत के विभाजन के समय उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा और नई दिल्ली के कीर्ति नगर के शरणार्थी शिविर में रहे।http://in.rediff.com/election/2003/nov/24os.htm The Lion in Winter 27 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20180612143731/http://in.rediff.com/election/2003/nov/24os.htm 12 जून 2018 dead उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कॉलेज से प्राप्त की।https://www.oneindia.com/india/former-delhi-cm-madan-lal-khurana-dies-at-82-report-2799758.html संग्रहीत प्रति 27 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181028033917/https://www.oneindia.com/india/former-delhi-cm-madan-lal-khurana-dies-at-82-report-2799758.html 28 अक्तूबर 2018 live इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भी शिक्षा ग्रहण की। इलाहाबाद में ही उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत हुई और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री भी चुने गए। 1960 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव बने। सक्रिय राजनीति में आने से पहले उन्होंने पीजीडीएवी कॉलेज में अध्यापन किया। वहीं पर प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा, केदारनाथ साहनी जैसे नेताओं के साथ मिलकर दिल्ली में जनसंघ को स्थापित किया। वह 1965 से 67 तक जनसंघ के महमंत्री रहे। 1984 में जब भारतीय जनता पार्टी की बुरी तरह से हार हुई तब राजधानी दिल्ली में फिर से पार्टी को खड़ा करने में खुराना का बड़ा योगदान था। केन्द्र में जब पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी तो मदन लाल खुराना केंद्रीय मंत्री बने। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2005 में लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना के कारण उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया, लेकिन 12 सितंबर 2005 में ही उन्हें फिर से पार्टी में वापस ले लिया गया। मदनलाल खुराना 1977 से 1980 तक दिल्ली के कार्यकारी पार्षद रहे। उसके बाद दो बार महानगर पार्षद बने। दिल्ली को जब राज्य का दर्जा मिला तो वह 1993 में पहले मुख्यमंत्री चुने गए। इस पद पर वह 1996 तक रहे। 2013 में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ जिस कारण वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। पिछले लगभग दो वर्षों (सन २०१६ से) से वह गंभीर रूप से बीमार थे। २७ अक्टूबर २०१८ को उनका निधन हो गया। सन्दर्भ श्रेणी:1936 में जन्मे लोग श्रेणी:दिल्ली के लोग श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री श्रेणी:राजस्थान के राज्यपाल श्रेणी:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्रेणी:पंजाबी लोग श्रेणी:२०१८ में निधन श्रेणी:दिल्ली के मुख्यमंत्री