411 REFERENCE · Wikipedia
बाबिल प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाबिल प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात बाबिल (ur) कहते हैं इराक़ का एक प्रान्त है। फ़ुरात नदी इस प्रान्त से गुज़रती है जिसके किनारे प्रांतीय राजधानी हिल्लाह स्थित है। यहाँ प्राचीनकाल में कभी बैबिलोनियाई संस्कृति केन्द्रित थी, जो ४०००-३००० ईसापूर्व काल में आरम्भ हुई। बैबिलोन के खँडहर अब हिल्लाह से फ़ुरात के पार हैं। इस प्रान्त को कभी-कभी अंग्रेज़ी में बैबिलोन प्रान्त (Babylon Province) कहा जाता है।
== विवरण ==
बाबिल प्रान्त में शिया की मिश्रित आबादी रहती है। २००३ में आरम्भ हुए इराक़ में अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद के एक बड़े इलाक़े में सुन्नी विद्रोहों से इतनी भयंकर हिंसा की वारदातें हुई के इसे 'मौत का त्रिकोण' (Triangle of Death) कहा जाने लगा।
== इन्हें भी देखें ==
इराक़ के प्रान्त
== सन्दर्भ ==