411 REFERENCE · Wikipedia
क्योंकि... मैं झूठ नहीं बोलता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्योंकि... मैं झूठ नहीं बोलता क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता.jpg क्योंकि... मैं झूठ नहीं बोलता का पोस्टर एकता कपूर शोभा कपूर डेविड धवन आनन्द राज आनन्द यूनुस सजवाल इम्तियाज पटेल डेविड धवन गोविन्दा, सुष्मिता सेन, रंभा, अनुपम खेर, सतीश कौशिक 21 सितम्बर, 2001 भारत हिन्दी
क्योंकि... मैं झूठ नहीं बोलता 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया और इसमें गोविन्दा, सुष्मिता सेन, रंभा, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और आशीष विद्यार्थी अभिनय करते हैं। इसका निर्माण एकता कपूर ने किया है और ये उनके द्वारा निर्मित पहली फिल्म है।
संक्षेप
छोटे शहर होशियारपुर से बड़े शहर बॉम्बे में आया पेशे से वकील, राज मल्होत्रा (गोविन्दा) साथी वकील, मोहन (सतीश कौशिक) के साथ दुकान स्थापित करता है। वह सफलता प्राप्त करने के लिये कुछ भी कर सकता है और वो अकारण झूठ भी बहुत बोलता है। उसे एक अमीर वकील तेजपाल की बेटी सोनम (सुष्मिता सेन) से प्यार हो जाता है। वह इस धनी परिवार में शादी करने की योजना तैयार बनाता है, और वह सफल होता है।
वर्षों बाद, उनका एक बेटा भी है, जो चाहता है कि उसके पिता झूठ बोलना बंद कर दें। उसने एक रखैल तारा भी रख रखी है। बेटे की इच्छा पूरी होती है, और राज के मुँह से निकली सारी बातें सच हो जाती हैं। यह उसके निजी जीवन में एक संकट पैदा करता है, क्योंकि वह अपनी रखैल के बारे में स्वीकार करता है। उसके पेशेवर जीवन में भी बवाल हो जाता है, जब वह अदालत में सच बताना शुरू कर देता है, खासकर अपने अंडरवर्ल्ड ग्राहकों के सामने जो अब उसे मारने के लिए तैयार हैं।
मुख्य कलाकार
गोविन्दा — राज मल्होत्रा
सुष्मिता सेन — सोनम
रंभा — तारा
अनुपम खेर — तेजपाल
सतीश कौशिक — मोहन
शरद कपूर — आदर्श
किरन कुमार — खुराना
मोहनीश बहल — पत्रकार रजत
आशीष विद्यार्थी — करला भाई
शहबाज़ ख़ान — विनोद
रज़ाक ख़ान — काला भाई
अनंत महादेवन — आनंद म्हात्रे
जया भट्टाचार्य — कविता म्हात्रे
राम मोहन — श्री पांडे
संगीत
गीत गायक आनन्द राज आनन्द एक लड़की चाहिए खास-खास सोनू निगम, जसपिंदर नरुला 4:00 देव कोहली पा लिया है प्यार तेरा अलका याज्ञिक, उदित नारायण 4:52 देव कोहली कौन कहता है मुँह काला है अभिजीत 6:50 देव कोहली एक लड़की दीवानी सी प्रतीक जोसेफ 4:57 प्रतीक जोसेफ सुनो मियाँ सुनो साधना सरगम, पूर्णिमा, उदित नारायण 5:07 देव कोहली हाय उड़ गई मेरी नींदरा अनुराधा श्रीराम, सोनू निगम 4:19 देव कोहली
बाहरी कड़ियाँ
0297241 क्योंकि... मैं झूठ नहीं बोलता
श्रेणी:2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में