411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स Grand Casemates Gates जिब्राल्टर की किलेबंदी ग्रैंड कॅसमेट्स स्क्वयर, जिब्राल्टर 240px मार्केट प्लेस से दिखता ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स का दृश्य Gibraltar 240 जिब्राल्टर के मानचित्र में ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स की स्थिति 36.145248 -5.353075 type:landmark_region:GI inline 1727 चूना पत्थर और शाहबलूत जिब्राल्टर सरकार हाँ 240px जिब्राल्टर की किलेबंदी को दर्शाता 1597 का मानचित्र
ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स (Grand Casemates Gates) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एतिहासिक दरवाज़े हैं। इन दरवाज़ो को पहले वॉटरपोर्ट गेट (Waterport Gates) के नाम से जाना जाता था। ये शहर के किलेबन्द हिस्से में ग्रैंड कॅसमेट्स चौराहे में उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रवेश पाने का जरिया हैं। ग्रैंड कॅसमेट्स स्क्वयर जिब्राल्टर के दो मुख्य और सबसे बड़े चौकों में से एक है, दूसरा मुख्य चौक जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर है। वर्ष 1727 में निर्मित हुए इन दरवाज़ो को बनाने में चूना पत्थर और शाहबलूत पेड़ की लकड़ी का प्रयोग हुआ था।
पृष्ठभूमि
रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर एक कम भूडमरुमध्य द्वारा मुख्य भूमि स्पेन से जुड़ा हुआ है। रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर दक्षिण में जिब्राल्टर के जलडमरूमध्य तक फ़ैली हुई है जो अटलांटिक महासागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ता है। यह रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण स्थान है जिस पर समय-समय पर विभिन्न स्म्राज्यों का कब्जा रहा। मूर, स्पेन और ब्रिटेन द्वारा बारी-बारी इस स्थान पर कब्जा किया गया था। रॉक अपने पूर्वी ओर से एक लंबी और खड़ी चट्टान है परिणामस्वरूप इस दिशा से जिब्राल्टर की मुख्य भूमि में प्रवेश दुर्गम है। शहर जिब्राल्टर की खाड़ी के तट के साथ पश्चिम की ओर स्थित है।Heriot 1792 11ff कई वर्षों तक एक गेट के माध्यम से शहर की रक्षात्मक दीवार (जो खाड़ी के तट के साथ फ़ैली हुई है तथा शहर को घेरे हुए है) में उत्तर पश्चिम दिशा से समुद्र द्वारा प्रवेश पाया जाता था।Fa Finlayson 2006 12
मूरिश और स्पेनी संरचनाएँ
शहर में उत्तर दिशा की तरफ़ का रास्ता मूरिश किले द्वारा रक्षित्र किया जाता है। यह किला रॉक की ढलानों पर बना हुआ है तथा जिसकी दीवारें नीचे जिब्राल्टर की खाड़ी के किनारे तक फ़ैली हुई हैं। वर्ष 1310 के आसपास फर्डिनेंड IV ने जिराल्डा टावर के निर्माण का आदेश दिया। इस टावर को बनाने के पीछे का उद्देश्य गोदी बाड़े की रक्षा करना था तथा इसका निर्माण दीवार के पश्चिमी सिरे पर किनारे के पास हुआ।Harvey 1996 37 मूरो ने टावर से दक्षिण की तरफ़ खाड़ी के पश्चिमी किनारे के साथ बढ़ती हुई एक दीवार का निर्माण किया जिसे बाद में स्पेनिश सम्राज्य के दौरान सुधारा गया।James 1771 403 जिराल्डा टावर को 1560 के दशक में इटली के अभियंता जियोवान जियाकोमो पलियेरी फ्रैटिनो द्वारा नॉर्थ बैस्टीयन में परिवर्तित कर दिया था।Fa Finlayson 2006 19
टावर के एकदम सामने दक्षिण दिशा में स्थित मैदान आज के समय में ग्रैंड कॅसमेट्स चौक है। यह चारों ओर से दीवारो द्वारा घिरा हुआ स्थान है जहाँ मूर अपनी गैली नावों का निर्माण करते थे। अपने निर्माण के पश्चात इन नावों को लंबी मेहराब द्वारा दीवार से वॉटरपोर्ट की तरफ़ निकाला जाता था। यह रास्ता निवर्तमान समय के ग्रैंड कॅसमेट्स दरवाज़ो के उत्तर में स्थित था। James 1771 403
दरवाज़ो का निर्माण
ग्रैंड कॅसमेट्स चौक पर स्थित बमबारी से सुरक्षित ग्रैंड कॅसमेट्स बैरक का निर्माण 1770 के दशक में शुरू हुआ। इसका निर्माण लम्बे अंतराल के पश्चात वर्ष 1817 में पूरा हुआ। 1815 में चौक से वॉटरपोर्ट की तरफ़ खुलते हुए दो दरवाज़ो को निर्मित किया गया जिससे गाड़ियां एक बार में ही दोनो तरफ़ आ-जा सकें।Musteen 2005 227
सन्दर्भ
उद्धरण
स्रोत
harv
Heriot John An historical sketch of Gibraltar, with an account of the siege which that fortress stood against the combined forces of France and Spain: including a minute and circumtantial detail of the sortie made by the garrison on the morning of Nov. 27, 1781 ...
http://books.google.com/books?id=TeYLAAAAYAAJ&pg=PA11 11 दिसंबर 2012
1792 Printed by B. Millan for J. Edward
harv http://books.google.ca/books?id=BC5QBR0oB04C&pg=PA31
Fa Darren Finlayson Clive The Fortifications of Gibraltar 2006 Osprey Publishing Oxford 1-84603016-1 harv
harv
Harvey Maurice Gibraltar
http://books.google.com/books?id=hmdpAAAAMAAJ 11 दिसंबर 2012
1996 Spellmount 978-1-873376-57-7
harv
James Thomas The History of the Herculean Straits, Now Called the Straits of Gibraltar: Including Those Ports of Spain and Barbary that Lie Contiguous Thereto : in Two Volumes ; Illustrated with Copper Plates http://books.google.com/books?id=mi1DAAAAcAAJ&pg=PA344 11 दिसंबर 2012
1771 Rivington 344
harv http://diginole.lib.fsu.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=4087&context=etd 4-5-2005 2005 Musteen Jason R. Becoming Nelson's Rock and Wellington's Refuge: The Ascendency of Gibraltar During the Age of Napoleon (1793-1815) Electronic Theses, Treatises and Dissertations 11 दिसंबर 2012 जून 2020 InternetArchiveBot
बाहरी कड़ियाँ
Grand Casemates Gates, Gibraltar ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स
http://www.britishpathe.com/video/ceremony-of-the-keys-at-gibraltar Ceremony Of The Keys At Gibraltar 1949 (video) British Pathé 11 दिसंबर 2012 https://web.archive.org/web/20160304102503/http://www.britishpathe.com/video/ceremony-of-the-keys-at-gibraltar 4 मार्च 2016 live
श्रेणी:जिब्राल्टर के दरवाज़े
श्रेणी:जिब्राल्टर का सैन्य इतिहास
श्रेणी:जिब्राल्टर की इमारतें और संरचनाएँ
श्रेणी:जिब्राल्टर में परिवहन