Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माल्ती देवी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मालती देवी (अगस्त 5, 1968 –सितम्बर 6, 1999) एक राजनीतिज्ञा और समाज-सेविका थी। वह बिहार के नवादा चुनाव क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल से सांसद रह चुकी हैं। == प्ररंभिक जीवन == माल्ती देवी का जन्म अगस्त 5, 1968 को गया के मंग्लागोरी गाँव में हुआ जो भारत के राज्य बिहार में आता है। उसने भूबनेश्वर प्रसाद से 4 फरवरी 1984 को शादी की और उसने स्कूली शिक्षा 1980 में समाप्त की। == राजनीति और सक्रियता == माल्ती देवी ने किसान आन्दोलन का नेतृत्व किया और सी पी आई (एम एल) की सदस्या बनी। उसने महिलाओं, भूमिहीन किसानों और आदिवासियों से जुड़े मामलों को दक्षिण और केन्द्रीय बिहार में उठाया। 1995 में वह सी पी आई (एम एल) से अलग हो गई। वह 1995 से 1998 तक बिहार विधान सभा की सदस्या रही थी। बारहवीं लोक सभा के वह 1998 में सांसद चुनी गई थी। इसके अतिरिक्त वह "शहरी और ग्रामीण विकास समिति" और "शहरी मामलों और रोज़गार" की प्रथम समिति की सदस्यता रखती थी। स्वास्थ्य और पारिवारिक कल्यण मंत्रालय की परामर्श समिति में उसे प्रतिनिथित्व प्राप्त था। == मृत्यु == देवी का देहान्त 6 सितम्बर 1999 को उनके दिल्ली निवास पर हुआ था। == सन्दर्भ ==