Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एशिया कप क्रिकेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ACC Asia Cup 240px Official logo of the ACC Asia Cup एशिया क्रिकेट काउंसिल एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और टी20 राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट 1984 (UAE संयुक्त अरब अमीरात) 2025 (UAE संयुक्त अरब अमीरात) 2027 (BAN बांग्लादेश) एसीसी सदस्य देश IND (9वीं उपाधि) IND (9वीं उपाधि) SL सनथ जयसूर्या (1220)http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/batting/most_runs_career.html?id=14;type=trophy Most runs in combined format ESPNcricinfo IND कुलदीप यादव (36)http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/bowling/most_wickets_career.html?id=14;type=trophy Most wickes in combined format ESPNcricinfo https://asiancricket.org/ एशिया कप कुछ एशियाई देशों के बीच क्रिकेट की प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन एशिया क्रिकेट काउंसिल करता है। इसमें एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और टी20 के मैच होते हैं। इसकी स्थापना 1983 में एशिया क्रिकेट काउंसिल के स्थापना के साथ ही शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य एशियाई देशों के बीच बेहतर रिश्तों को बढ़ाना था। यह ओडीआई और टी20 के प्रारूप में हर दो साल के अंतराल में आयोजित होता है। इतिहास 1984–1988 एशिया कप की शुरुआत 1984 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में हुई थी।http://www.espncricinfo.com/ci/engine/match/65668.html 1st Match: Pakistan v Sri Lanka at Sharjah, Apr 6, 1984 – Cricket Scorecard – ESPN Cricinfo ESPNcricinfohttp://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/team/match_results_year.html?class=2;id=8;type=team Cricket Records – Records – Sri Lanka – One-Day Internationals – List of match results (by year) – ESPN Cricinfo ESPNcricinfohttp://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/team/match_results.html?class=2;id=1984;team=8;type=year Cricket Records – Records – 1984 – Sri Lanka – One-Day Internationals – Match results – ESPN Cricinfo ESPNcricinfohttp://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/team/match_results.html?class=2;id=1984;team=7;type=year Cricket Records – Records – 1984 – Pakistan – One-Day Internationals – Match results – ESPN Cricinfo ESPNcricinfo इसी जगह नए बने एशियाई क्रिकेट परिषद का मुख्यालय भी है, जो एशिया कप का आयोजन करता है। यह राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट था, जिसमें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ने भाग लिया था। पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ था। इस टूर्नामेंट में दो जीत के साथ भारत पहले स्थान पर रहा और पाकिस्तान के खिलाफ एक जीत के साथ श्रीलंका ने दूसरा स्थान पाया। पाकिस्तान को दोनों मैचों में हार के कारण बिना जीत के ही वापस जाना पड़ा था।http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/team/match_results.html?class=2;id=1984;team=6;type=year Cricket Records – Records – 1984 – India – One-Day Internationals – Match results – ESPN Cricinfo ESPNcricinfo 1986 के टूर्नामेंट में श्रीलंका ने मेजबानी की थी। इस टूर्नामेंट में पिछले साल श्रीलंका के साथ हुए विवादित सीरीज़ के कारण भारत ने भाग न लेने का फैसला किया था। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश को पहली बार लिया गया। इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा कर पहला स्थान पाया। इसका तीसरा टूर्नामेंट 1988 में बांग्लादेश में था, जो इस देश का पहला बहू-देशीय क्रिकेट टूर्नामेंट था। फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हारा कर दूसरा एशिया कप अपने नाम किया। 1990–1997 इसका चौथा टूर्नामेंट 1990–91 को भारत में हुआ था। भारत के साथ खराब राजनीतिक सम्बन्धों के कारण पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया। फ़ाइनल में श्रीलंका को हरा कर भारत ने एक बार फिर एशिया कप अपने नाम किया। 1993 का टूर्नामेंट भारत पाकिस्तान के बीच खराब राजनीतिक संबंध होने के कारण रद्द कर दिया गया। 1995 में ग्यारह साल बाद फिर से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में इसका टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसमें भारत और श्रीलंका ने बेहतर रन रेट के कारण फ़ाइनल में आ गए, क्योंकि शुरुआती मैचों के बाद सभी तीन टीमों का पॉइंट समान था, इस कारण रन रेट को आधार माना गया। श्रीलंका को फ़ाइनल में हरा कर भारत ने तीसरी बार एशिया कप में अपनी जीत दर्ज की। इसका छठवाँ टूर्नामेंट श्रीलंका में 1997 को हुआ था। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हरा कर दूसरी बार एशिया कप अपने नाम किया। 2000–2010 बांग्लादेश में दूसरी बार वर्ष 2000 में इसका सातवाँ टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसके फ़ाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका ने जगह बनाई, वहीं भारत ने एक मैच में मात्र बांग्लादेश को हरा कर फ़ाइनल से पहली बार बाहर रहा। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा कर पहली बार एशिया कप अपने नाम किया। आठवाँ टूर्नामेंट 2004 में श्रीलंका में हुआ। इस बार टूर्नामेंट के प्रारूप में बदलाव किया गया, क्योंकि इसमें संयुक्त अरब अमीरात के साथ साथ होंग कोंग को पहली बार लिया गया। इस बार टूर्नामेंट को तीन भागों में बांटा गया – समूह स्तर, सुपर फोर, और फ़ाइनल। समूह स्तर को 2 समूह में 3-3 टीम में बांटा गया। सभी एक दूसरे के साथ खेलेंगे और दोनों समूह के सबसे अच्छे टीम सुपर फोर खेलेगी। इसमें जीतने वाली टीम फ़ाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होगी। इसमें ग्रुप ए में मेजबानी कर रहा श्रीलंका के साथ भारत और संयुक्त अरब अमीरात थे और ग्रुप बी में पाकिस्तान, बांग्लादेश और होंग कोंग को जगह मिली। संयुक्त अरब अमीरात और होंग कोंग पहले ही ग्रुप स्तर में बाहर हो गए। बांग्लादेश ने सुपर फोर में अपनी जगह बनाई, लेकिन फ़ाइनल में जगह बनाने में असफल रहा। सुपर फोर में श्रीलंका और भारत ने अच्छे प्रदर्शन कर फ़ाइनल में जगह बनाई। फ़ाइनल में श्रीलंका ने भारत को 25 रन से हरा कर एशिया कप फिर अपने नाम किया। आंकड़े परिणाम ब्यौरेमेजबान राष्ट्रअंतिम स्थलफाइनलविजेतापरिणामद्वितीयक1984UAEसंयुक्त अरब अमीरातSharjah CA Stadium,SharjaINDRound Robin SRI1986श्रीलंकाSri LankaSinhalese Sports Club GroundColombo SRI195/5 (42.2 overs) Sri Lanka won by 5 wicketsPAK191/9 (45 overs)1988बांग्लादेशBangladeshBangabandhu National StadiumDhakaIND180/4 (37.1 overs) India won by 6 wickets(scorecard)SRI176 all out (43.5 overs)1990-91IndiaIndiaEden GardensCalcuttaIND205/3 (42.1 overs) India won by 7 wickets(scorecard)SRI204/9 (45 overs)1993पाकिस्तानPakistanNot held1995UAEUnited Arab EmiratesSharjah CA Stadium,SharjaIND233/2 (41.5 overs) India won by 8 wickets(scorecard)SRI230/7 (50 overs)1997श्रीलंकाSri LankaR Premadasa StadiumColomboSRI240/2 (36.5 overs) Sri Lanka won by 8 wickets(scorecard)IND239/7 (50 overs)2000बांग्लादेशBangladeshBangabandhu National StadiumDhakaPAK277/4 (50 overs) Pakistan won by 39 runs(scorecard)SRI238 (45.2 overs)2004श्रीलंकाSri LankaR Premadasa StadiumColomboSRI228/9 (50 overs) Sri Lanka won by 25 runs(scorecard)IND203/9 (50 overs)2008पाकिस्तानPakistanNational StadiumKarachiSRI273 (49.5 overs) Sri Lanka won by 100 runs(scorecard)IND173 (39.3 overs)2010श्रीलंकाSri LankaRangiri Dambulla International Stadium DambullaIND268/6 (50 overs) India won by 81 runs(scorecard)SRI187 (44.4 overs) टीमों का प्रदर्शन The table below provides an overview of the performances of teams over past Asia Cups. टीमभाग लियासर्वश्रेष्ठआंकड़ेhttp://stats.cricinfo.com/statsguru/engine/stats/index.html?class=2;filter=advanced;orderby=won;template=results;trophy=14;type=team Statsguru Cricinfo 30 अप्रैल 2009कुलप्रथमअंतिमखेलाजीताहारामध्यस्थNRSRI919842010Champions (1986, 1997, 2004, 2008)40291100IND819842010Champions (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010)36221301PAK819842010Champions (2000)31181201BAN819862010Third place (1986)2922700UAE220042008Round 1 (2004, 2008)40400HKG220042008Round 1 (2004, 2008)40400 इन्हें भी देखें एशियाई टेस्ट चैम्पियनशिप सन्दर्भ 3 श्रेणी:क्रिकेट श्रेणी:क्रिकेट श्रृंखला