Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जगदलपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जगदलपुर Jagdalpur जगदलपुर India Chhattisgarh 19.07 82.03 inline, title छत्तीसगढ़ में स्थिति ज़िला बस्तर ज़िला प्रान्त छत्तीसगढ़ देश 125463 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भारतीय मानक समय +5:30 552 पिनकोड 494001, 494005 दूरभाष कोड 07782 CG-17 http://www.bastar.gov.in/ Indravati River Jagdalpur Chhattisgarh India.jpg जगदलपुर में इन्द्रावती नदी जगदलपुर (Jagdalpur) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३० और राष्ट्रीय राजमार्ग ६३ यहाँ से गुज़रते हैं।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 विवरण जगदलपुर बस्तर जिले का एक प्रमुख शहर है। यहाँ का तापमान सामान्यतः कम होता है, यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं। जगदलपुर चारों ओर से पहाड़ियों एवं घने जंगलों से घिरा है। काकतिया राजा जिसे पाण्डुओ का वंशज कहा जाता है ने जगदलपुर को अपनी अंतिम राजधानी बनाया एवं इसे विकसित किया। जगदलपुर का नाम पूर्व में जगतुगुड़ा था। जगदलपुर को चैराहों का शहर भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत तरीके से बसाया गया है। यहाँ विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। यहाँ जगन्नाथ पीठ का भव्य मंदिर एवं देवी दंतेश्वरी का मंदिर है। जगदलपुर का दशहरा बहुत मशहूर है, जो कि रथयात्रा के रूप में मनाया जाता है। बस्तर के दशहरे की सबसे अलग विशेषता ये है कि यहां पर रावण का दहन नही किया जाता। बल्कि दशहरा देवी दंतेश्वरी से सम्बंधित है। भूगोल जगदलपुर शहर 19.07 N 82.03 E पर स्थित है। शहर की समुद्र तल से औसतन ऊँचाई ५५२ मीटर है। जगदलपुर शहर इंद्रावती नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है।http://www.fallingrain.com/world/IN/37/Jagdalpur.html Falling Rain Genomics, Inc - Jagdalpur 9 जनवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090916115235/http://www.fallingrain.com/world/IN/37/Jagdalpur.html 16 सितंबर 2009 dead दर्शनीय स्थल जगदलपुर के आस-पास लगभग 40.00 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकोट जलधारा, चित्रधारा, ताम्रघूमर, तीरथगढ़ आदि पर्यटन स्थल हैं जिनका प्राकृतिक सौंन्दर्य अपनी छटा इस प्रकार बिखेरता है कि मन मुग्ध हो जाता है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर जो यहाँ से लगभग 90.00 किलोमीटर की दूरी पर दंतेवाडा जिला में है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर अपनी प्रसिद्व के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ दर्शन करने से मुरादें पूरी हो जाती है और निवासियों का विश्वास अटल है। जगदलपुर शहर में बस्तर विश्वविद्यालय और चिकित्सा संबंधी अनेक शाला और विद्यालय हैं। शहर में ठहरने के लिए सस्ते होटल एवं भोजनालय के साथ-साथ एयर कंडीशन सुसज्जित होटल उपलब्ध हैं। ऐसी ऐतिहासिक एवं पवित्र भूमि पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर, राऊतपारा में स्थित है। कुछ प्रमुख स्थल: दन्तेशवरी मन्दिर श्री व्यन्कटेश्वर स्वामी मन्दिर दलपत सागर राजमहल लामनी पार्क (निर्माणाधीन पक्षी विहार) कैलाश और कोटमसर गुफाएँ (जगदलपुर शहर से ४० किमी.) चित्रकोट जलप्रपात (जगदलपुर शहर से ४० किमी.) तीरथगढ जल प्रपात चित्रधारा जल प्रपात चित्रकूट (इंद्रावती नदी पर) और तीरथगढ़ (मुंगाबाहर पर) जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान मनोरंजन: न्यू नरेंद्र, झंकार और अनुपमा टॉकीज साथ ही वर्तमान में बिनाका मॉल। मौसम यहाँ कुल 1,495 मिमी तक वर्षा एक वर्ष में होती है। जगदलपुर Y Y 32.9 35.9 39.6 45.5 50.8 46.6 35.9 33.4 34.0 33.9 33.0 31.5 28.3 31.2 35.1 37.6 38.1 33.4 28.9 28.4 29.8 30.0 28.5 27.6 19.9 23.0 26.9 30.0 31.2 28.5 25.7 25.4 25.9 24.7 21.7 19.5 11.5 14.7 18.6 22.3 24.3 23.6 22.4 22.3 21.9 19.4 14.8 11.3 2.8 7.0 8.3 14.8 17.0 14.3 18.3 19.3 17.4 11.0 5.9 4.4 green 7 11 12 44 90 295 352 367 200 87 26 4 0.8 1.5 1.6 4.5 6.8 13.8 20.5 21.1 15.4 6.8 2.2 0.6 59 51 42 43 47 69 84 86 82 74 68 65 NOAA (1971–1990) ftp://ftp.atdd.noaa.gov/pub/GCOS/WMO-Normals/RA-II/IN/43041.TXT Jagdalpur Climate Normals 1971–1990 National Oceanic and Atmospheric Administration 24 December 2012 December 2012 इन्हें भी देखें बस्तर ज़िला बाहरी कड़ियाँ बस्तर संभाग की आधिकारिक जालस्थल छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की आधिकारिक जालस्थल छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक जालस्थल जून 2020 InternetArchiveBot Gov. I.T.I. jagdalpur बेस्ट ऑफ बस्तर - बिज़नस लाइन चित्रकूट जलप्रपात सन्दर्भ श्रेणी:छत्तीसगढ़ के नगर श्रेणी:बस्तर ज़िला श्रेणी:बस्तर ज़िले के नगर