411 REFERENCE · Wikipedia
ग्वानीन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Guanine chemical structure.png 150px Guanine-3D-balls.png 100px Guanine-3D-vdW.png 100px 2-अमीनो-1H-प्यूरीन-6(9H)-वन 2-अमीनो-6-हाइड्रॉक्सीप्यूरीन,2-अमीनोहाइपोक्ज़ैंथीन,गुवानिन NC1=Nc2[nH]cnc2C(=O)N1 73-40-5 MF8260000
C5H5N5O 151.1261 g/mol श्वेत अनाकार ठोस. अघुलनशील 360 °C (633.15 K) deco. Sublimes. ? D
Irritant. 1 1 अज्वलनशील
साइटोसिन; ऐडेनिन; थाइमिन; यूरेसिल
ग्वानीन न्यूक्लिक अम्ल डी एन ए एवं आर एन ए में पाए जाने वाले पाँच न्यूक्लियोक्षारकों में से एक है। शेष चार हैं: ऐडेनिन, थाइमिन, साइटोसिन तथा यूरेसिल। इसका रासायनिक सूत्र है: C5H5N5O, ग्वानीन प्यूरीन से व्युत्पन्न है, जिसमें फ्यूस्ड पारिमिडीन-आइमिडैज़ोल वलय प्रणाली संग दोहरे बंध सम्मिलित हैं। असंतृप्त होने से, इसका द्विचक्रक (बाइसायक्लिक) अणु तलीय (प्लैनर) होता है। ग्वानीन न्यूक्लियोसाइड को ग्वानोसिन कहते हैं।
मूल सिद्धांत
ग्वानीन, ऐडेनिन एवं साइटोसिन के संग, डी एन ए एवं आर एन ए, दोनों में ही उपस्थित रहता है, जबकि थाइमिन मात्र डी.एन.ए. में ही पाया जाता है, व यूरेसिल मात्र आर.एन.ए. में ही पाया जाता है। गुवानिन के दो टॉटोमैरिक रूप होते हैं: प्रधान कीटो रूप, एवं दुर्लभ ईनॉल रूप।
यह साइटोसिन से तीन हाइड्रोजन बंधओं द्वारा जुड़ता है। साइटोसिन में अमीनो समूह हाइड्रोजन दाता रूप में होता है एवं C-2 कार्बोनिल तथा N-3 अमाइन हाइड्रोजन ग्राहक रूप में। गुवानिन के C-6 पर एक समूह होता है, जो हाइड्रोजन ग्राहक का कार्य करता है, N-1 पर समूह एवं C-2 पर अमीनो समूह हाइड्रोजन दाता रूप में कार्यरत है।
center Cytonum2.svg 153 साइटोसिन Guannum2.svg 235 गुआनिन
संश्लेषण
ग्वानीन के रूपों के अतिसूक्ष्म मात्रा, अम्मोनियम सायनाइड (NH4CN) के पॉलीमराइज़ेशन से बनते हैं। लेवी एत. एल. द्वारा किए गए दो प्रयोगों से ज्ञात हुआ कि 10 mol•L−1 NH4CN को 80 °C पर चौबीस घंटे तक गर्म करने पर 0.0007% मिलता है, जबकि 0.1 mol•L−1 NH4CN को -20 °C पर पच्चीस वर्षों तक प्रशीतन में रखने पर 0.0035% उपज मिलती है। इन परिणामों से ज्ञात होता है, कि ग्वानीन प्राचीन काल में पृथ्वी पर उत्पादित हो पाई होगी। 1984 में, युआसा ने रिपोर्ट किया कि NH3, CH4, C2H6, के विद्युतीय निर्वहन के बाद 0.00017% ग्वानीन और 50 मिली जल उत्पन्न हुये, इसके बाद फिर से अम्ल जल अपघटन किया। हालाँकि, यह ज्ञात नहीं है कि ग्वानीन की उपस्थिति प्रतिक्रिया का एक सामान्य संदूषक परिणाम नहीं थी। Levy Matthew Stanley L. Miller, John Oró Production of Guanine from NH4CN Polymerizations Journal of Molecular Evolution 49 2 165–168 August 1999 https://archive.org/details/sim_journal-of-molecular-evolution_1999-08_49_2/page/n6 10.1007/PL00006539 - quotes the Yuasa paper and cites the possibility of there being a contaminant in the reaction.
5NH3 + CH4 + 2C2H6 + H2O → C5H8N5O (guanine) + (25/2)H2
यह भी देखें
Guanine deaminase
cytosine
सन्दर्भ
Horton, H.R., Moran, L.A., Ochs, R.S., Rawn, J.D., Scrimgeour, K.G. "Principles of Biochemistry." Prentice Hall (New Jersey). 3rd Edition, 2002.
Lister, J.H. "Part II Purines." The Chemistry of Heterocyclic Compounds. Wiley-Interscience (New York). 1971.
बाहरी कड़ियाँ
Computational Chemistry Wiki
Good Guanine reference
श्रेणी:Purines
श्रेणी:Cosmetic chemicals
श्रेणी:Organic minerals