411 REFERENCE · Wikipedia
धिन्धवलि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धिन्धवली जिला मुज़फ़्फ़र नगर में एक गाँव है। गाँव के अधिकांश लोग कृषि पर आश्रित हैं। गन्ना यहाँ की मुख्य फसल है। गाँव में २ सरकारी स्कूलों के अलावा पाँच निजी स्कूल भी हैं।
यहाँ की जनसंख्या ६००० से ऊपर है। मुख्य सड़क से दूर होने के कारण यातायात की व्यवस्था बहुत अच्छी नहीं है। वैसे शहर से दिन के समय कुछ घंटो के अन्तराल पर बस चलती है। कुछ लोग अपने निजी वाहनों जैसे साईकिल, स्कूटर, झोटा-बुग्गी व ट्रैक्टर आदि से भी यात्रा करते हैं। वैसे अब तो गाँव में मोटर कार भी आ गई है।
कुछ एक राजनितिक मनमुटाव के अलावा गाँव में किसी प्रकार का कोई वैरभाव नहीं है, विरोधी राजनितिक पार्टी के लोग भी एक दूसरे के साथ प्यार से रहते हैं। इस गाँव की यह विशेषता पूरे क्षेत्र में एक मिसाल बनी हुई है। आदर सत्कार में भी यहाँ के लोग प्रसिद्ध हैं।