411 REFERENCE · Wikipedia
परवाना (2003 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परवाना Parwana 2003 film poster.jpeg परवाना का पोस्टर दीपक बहरी संजीव-दर्शन राजीव कौल प्रफुल्ल पारेख अजय देवगन, अमीशा पटेल, पूजा बत्रा 12 सितंबर, 2003 भारत हिन्दी
परवाना 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन, अमीषा पटेल और पूजा बत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1999/2000 में शुरू हुई थी लेकिन देरी के कारण इसे 12 सितंबर 2003 को दुनिया भर में जारी किया गया।
जारी होने पर, इसकी कहानी, अभिनय, दृश्य प्रभाव और एक्शन दृश्यों के लिए आलोचकों द्वारा इसकी आलोचना हुई। व्यावसायिक रूप से, यह टिकट खिड़की पर असफल रही।अजय देवगन की सबसे कम कमाने वाली 10 फिल्में, 6 ने तो BOX OFFICE पर 5 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ https://hindi.asianetnews.com/gallery/bollywood/these-are-the-thank-god-actor-ajay-devgn-lowset-collection-movies-on-box-office-here-is-detail-kpj-rkd4yj?photo=3 1 मार्च 2024 Asianet News Network Pvt Ltd hi
संक्षेप
शाहताज (शरत सक्सेना ) जिहादी स्वतंत्रता सेनानियों के एक समूह से हैं। वह कश्मीर को भारत से अलग कराने का बीड़ा उठाया है। वे अब बम्बई को आतंकित करने के लिए तैयार है। लेकिन ऐसा होने से पहले, शाहताज को भारतीय खुफिया एजेंटों ने पकड़ लिया। बाद में उसके सहयोगियों ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से उसको भागने में मदद की। अब शाहताज और उसके लोग गणेश विसर्जन के दिन बम्बई पर आतंकवादी हमले करना चाहते हैं। क्योंकि उस दिन हजारों लोग भगवान श्री गणेश को समुद्र में विसर्जित करने के लिए समुद्र तटों के पास एकत्र होते हैं। तभी खुद को परवाना (अजय देवगन) कहने वाला एक शातिर ठग और चोर उस सूटकेस को लूट लेता है जिसमें बम होता है।
इसके तुरंत बाद, परवाना को पुलिस इंस्पेक्टर हरदेव सिंह हरियाणवी (सदाशिव अमरापुरकर) गिरफ्तार कर लेता है और पूछताछ के लिए रख लेता है। हरदेव परवाना के बचाव में आता है और गारंटी देता है कि उसका बम से कोई लेना-देना नहीं है और वह आतंकवादी नहीं है। फिर परवाना भाग जाता है। इसी बीच हरदेव को गोली मार दी जाती है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। अब पुलिस ने परवाना की तलाश शुरू कर दी है, जिसे अब आतंकवादी करार दिया जा चुका है। इस बीच, शाहताज और उसके लोग भी परवाना का शिकार करने के लिए एकजुट हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि परवाना के लिए सभी रास्ते बंद हैं और वह खुद को बम से उड़ा लेने के लिए तैयार है।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन — परवाना
अमीशा पटेल — पूजा
पूजा बत्रा — परवाना की साथी
जगदीप — सेठ मालपानी
कादर ख़ान — इस्माइलभाई मुस्कुराहट
सदाशिव अमरापुरकर — इंस्पेक्टर हरदेव सिंह हरियाणवी
गुलशन ग्रोवर — इंस्पेक्टर तोडे
शरत सक्सेना — शाहताज
सयाजी शिंदे — यशवंतराव वाघमारे
अखिलेन्द्र मिश्रा — पुलिस कमिश्नर त्यागी
नवाब शाह — पीपी यादव
केतकी दवे — कामिनी हरियाणवी
संगीत
गीत गायक संजीव-दर्शन प्यार तो होता है प्यार उदित नारायण, अलका यागनिक 5:44 समीर जिंदरी उदित नारायण, प्रीति उत्तम 4:45 अफ़सर दुनिया में आये हो विनोद राठौड़ 5:08 समीर जो पल्लू गिरा दिया जसपिंदर नरूला, फ़रीद साबरी, सारिका कपूर 4:31 समीर तुमको ही चाहेंगे हम सऊद ख़ान, प्रभा भारती 5:44 अफ़सर देवा ओ देवा विनोद राठौड़, फ़रीद साबरी 6:19 अफ़सर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0366880 परवाना
श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:संजीव–दर्शन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में