Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आकांक्षा सिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आकांक्षा सिंह 200 5 फुट 6 इंच (1.68 मी. ) भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम /दिल्ली Small forward/Point guard yes 1989 09 07 वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत currently Playing for India & Delhi State IND भारतीय International: 2003 आकांक्षा सिंह (जन्म: 7 सितम्बर 1989) भारतीय महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की वर्तमान कप्तान है। वह २००४ से अब तक राष्ट्रीय महिला टीम का सदस्य है। उनका जन्म ७ सितम्बर १९८९ को वाराणसी में हुआ था।Basketball Family उनकी बहने दिव्य, प्रशांति सिंह और प्रतिमा सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह बास्केटबॉल खिलाड़ियों के परिवार से है; उनकी तीन बहनें वर्तमान में भारत महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम का सदस्य हैं और उनकी एक और बहन प्रियंका सिंह बास्केट बॉल राष्ट्रिय इंस्टिट्यूट की कोच है। उन सब को साथ में सिंह बहनें भी कहा जाता है।Singh Sisters करियर २०१० में आकांक्षा को भारत की पहली व्यावसायिक बास्केटबॉल लीग, एमबीपीएल में सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी से सम्मानित किया गया था। उस समय उनका नाम भारतीय बास्केटबॉल इतिहास की किताबों में आईएमजी रिलायंस द्वारा प्रायोजित बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के "A ग्रेड " के खिलाड़ी के रूप में पहले चार फुटबॉल प्लेयर्स के रूप में पुख्ता हुआ था। उन्हें बास्केटबॉल में छोटे आश्चर्य के नाम से भी बुलाया जाता है। वह बहुत चुस्त और देश के बहुत ही कुशल गेंद संचालकों में से एक है। कई राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनशिप में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से सम्मानित भी किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में उनकी कप्तानी में उन्होंने नलौर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, जहां उन्हें अपनी बहन प्रतिमा सिंह के साथ संयुक्त सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया था।small wonder in basketball पुरस्कार और उपलब्धि भारतीय महिला वर्ग में देश भर में सर्वश्रेष्ठ चार 'ए ग्रेड खिलाड़ियों' में से एक के रूप में सम्मानित किया गया था। २०१० मई महाराष्ट्र में आयोजित पहले अखिल भारतीय मस्तान बास्केटबॉल प्रोफेशनल लीग में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का सम्मान। मई २०१० में एमबीपीएल, मुंबई, महाराष्ट्र में लीग मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार। वर्ष २००७-२००८ के लिए सेंट स्टीफंस कॉलेज के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बास्केटबॉल में विशेष पुरस्कार। एसईपी २००५ में बेस्ट प्लेयर अवार्ड XXXI सेंट स्टीफंस कॉलेज में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट में। लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली में 2008 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार। अंतर्राष्ट्रीय खेल उपलब्धि एशियाई खेल २०१४ इनचान, कोरिया, १९ सितंबर से ४ अक्टूबर २०१४ ३४ वें विलियम्स जोन्स कप अन्वेषण टूर्नामेंट २०१२, मियाओली काउंटी, ताइवान वरिष्ठ महिलाओं के लिए २५ वीं एफआईबीए एशियाई बास्केटबाल चैम्पियनशिप, २०११ नागासाकी, जापान ३३ वें विलियम जोन्स कप २०११, सिंचुआंग जिमनैजियम, चीनी ताइपे एशियाई खेलों २०१० गुआंगज़ौ, चीन, १२ नवंबर से २७ नवंबर तक वरिष्ठ महिला, २००७ कोरिया के लिए २३ एफआईबीए एशियाई बास्केटबाल चैम्पियनशिप बाहरी कड़ियाँ impeccable Akanksha Singh by Hindu Official website Akanksha Singh ((https://web.archive.org/web/20140516235154/http://akankshasingh04.com/)) Small Wonder - Akanksha Singh =[1] https://web.archive.org/web/20160310083020/http://businesseconomics.in/?p=1401 ((https://web.archive.org/web/20170619225924/http://hoopistani.blogspot.in/2011/03/akanksha-singh-small-wonder.html)) सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय महिला श्रेणी:भारतीय महिला खिलाड़ी श्रेणी:बास्केटबॉल