411 REFERENCE · Wikipedia
विनिवेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2018
विनिवेश (Disinvestment) से आशय किसी देश की सरकार, किसी उद्योग, या किसी कम्पनी का योजनाबद्ध रूप से आर्थिक बहिष्कार करने से है ताकि उसे अपनी नीतियों को बदलने के लिए विवश किया जा सके। किसी सरकार में विनिवेश करने का उद्देश्य उस सरकार को बदलकर नयी सरकार लाना भी हो सकता है। विनिवेश (डिस-इन्वेस्टमेन्ट) शब्द का उपयोग सबसे पहले १९८० के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया था और उसका उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका की उस समय की सरकार पर उसे अपनी रंगभेद की नीति को त्यागने के लिए दबाव बनाना था। 'विनिवेश' शब्द इसी प्रकार ईरान, सूडान, उत्तरी आयरलैण्ड, म्यांमार और इजराइल के बहिष्कार के लिए भी प्रयुक्त हुआ है।
भारत में, केन्द्र सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों में सरकारी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को भी विनिवेश कहा जाता है।
सन्दर्भ
सरकार की संपत्ति को किसी अन्य व्यक्ति या कंपनी को बेचना
इन्हें भी देखें
निजीकरण
बीडीएस संगठन द्वारा इज़राइल का बहिष्कार
श्रेणी:अर्थशास्त्र
श्रेणी:बहिष्कार, विनिवेश और प्रतिबंध