411 REFERENCE · Wikipedia
पकतिया प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|220px|अफ़्ग़ानिस्तान का पकतिया प्रान्त (लाल रंग में)
thumb|220px|पकतिया प्रान्त के बमोज़ई गाँव में पढ़ते बच्चे
पकतिया (फ़ारसी: ur پکتيا, अंग्रेजी: Paktia) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ६,४३२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग ४.१५ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी गरदेज़ (ur گردیز) शहर है। इस प्रान्त की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के लगभग ९०% लोग पश्तून हैं और लगभग १०% फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं।
इतिहास
'पकतिया' को पहले 'पशतिया' (ur پښتیا) और कुछ विद्वानों का मानना है की पश्तो शब्द इसी से उत्पन्न हुआ है। किसी ज़माने में पकतिया, ख़ोस्त और पकतीका प्रान्त एक ही सूबे के भाग हुआ करते थे और इन तीनों को अब 'लोया पकतिया' (यानि 'बड़ा पकतिया') बुलाया जाता है।Decoding the new Taliban: insights from the Afghan field, Antonio Giustozzi, Columbia University Press, 2009, ISBN 978-0-231-70112-9, ... Loya Paktia (Greater Paktia) represents a quasi-autonomous region. Its three constituent provinces, Paktia, Paktika and Khost, are one of the three major Pashtun regions of the country ...
इन्हें भी देखें
गरदेज़
पश्तो
ख़ोस्त प्रान्त
पकतीका प्रान्त
अफ़्ग़ानिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत