Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धर्मपाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धर्मपाल Indian Kanauj triangle map.svg धर्मपाल का राज्य 774–806 ई॰ पाल राजा गोपाल प्रथम देवपाल पाल धर्मपाल (शासन अवधि: 770-810) पाल राजवंश के राजा थे। वे बौद्ध धर्म के अनुयायी थे और उन्होंने अनेकों मठ व बौद्ध बिहार बनवाये। विक्रमशिला व सोमपुरी के प्रसिद्ध महाबिहारों की स्थापना उनकी कीर्ति के शाश्वत वाहक हैं। विक्रमशिला विश्‍वविद्यालय की देखभाल के लिए सौ गाँव दान में दिये थे। पाल वंश के संस्थापक गोपाल के बाद उसका पुत्र धर्मपाल ७७० ई. में सिंहासन पर बैठा। धर्मपाल ने ४० वर्षों तक शासन किया। वह कन्‍नौज के लिए त्रिदलीय संघर्ष में उलझा रहा। उसने कन्‍नौज की गद्दी से इंद्रायूध को हराकर चक्रायुध को आसीन किया। चक्रायुध को गद्दी पर बैठाने के बाद उसने एक भव्य दरबार का आयोजन किया तथा 'उत्तरापथ स्वामिन' की उपाधि धारण की। प्रतिहार राजा नागभट्ट द्वितीय एवं राष्ट्रकूट राजा ध्रुव ने धर्मपाल को पराजित किया था। सन्दर्भ श्रेणी:प्राचीन भारत का इतिहास श्रेणी:भारत के शासक श्रेणी:8वीं सदी के भारतीय सम्राट श्रेणी:बौद्ध सम्राट