411 REFERENCE · Wikipedia
एंड्रयू सैंडहॅम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एंड्रयू सैंडहॅम इंग्लैंड एंड्रयू सैंडहॅम 1890 7 6 y लंदन, इंग्लैंड 1982 4 20 1890 7 6 y लंदन, इंग्लैंड दाएँ हाथ – बल्लेबाज true 13 अगस्त 1921 ऑस्ट्रेलिया 205 3 अप्रैल 1930 वेस्ट इंडीज़ सरे 1911–1937 एमसीसी 1922–1931 2 टेस्ट 14 879 38.21 2/3 325 – – – – – – 4/– प्रथम श्रेणी 643 41,284 44.82 107/207 325 1,008 18 31.11 0 0 3/27 159/– 18 सितम्बर 2009 http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/0/408/408.html CricketArchive
एंड्रयू "एंडी" सैंडहॅम (6 जुलाई 1890 – 20 अप्रैल 1982, Andrew Sandham) अंग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होनें 1921 और 1930 के बीच में 14 टेस्ट मैच खेलें। वो दाएँ हाथ के बल्लेबाज थे। इन्होंने 40,000 से ज़्यादा प्रथम श्रेणी रन बनाए। वो टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे।Number cruncher: Top Test scores क्रान्तिक संख्या: शीर्ष टेस्ट स्कोर http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/cricket/eng_v_sa_2003/3103371.stm बीबीसी न्यूज़ २८ जुलाई २००३ १३ जुलाई २०१४ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140714185439/http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/cricket/eng_v_sa_2003/3103371.stm 14 जुलाई 2014 live
क्रिकेट करियर
एंड्रयू का जन्म 6 जुलाई 1890 में लंदन में हुआ था। उन्होनें अपना पहला मैच सरे के लिए 1911 में खेला था। आगे के वर्षों में वह सरे के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन गए और जैक हाब्स के साथ उनकी शानदार सलामी जोड़ी बन गई। इन दोनों ने मिलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले विकेट के लिए 100 या उससे ज़्यादा 66 बार जोड़े, जिसमें से सबसे ज़्यादा 428 थे। उन्होंने आठ सत्रों में 2,000 रन या उससे ज़्यादा बनाए और अपने कैरियर के मध्य भाग के दौरान 1924 और 1931 के बीच में उनकी औसत सभी में 50 से ऊपर थी सिर्फ़ दो साल को छोड़कर।Andy Sandham एंडी सैंडहॅम अंग्रेज़ी http://www.espncricinfo.com/england/content/player/20058.html क्रिकइन्फो 13 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140211182415/http://www.espncricinfo.com/england/content/player/20058.html 11 फ़रवरी 2014 live
एंड्रयू ने इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1921 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ खेला था जिसमें उन्होनें 21 रन बनाए थे। हरबर्ट सटक्लिफ की जैक हाब्स के साथ इंग्लैंड टीम में सलामी जोड़ी काफ़ी सफल रह रही थी, इस कारण एंड्रयू को ज़्यादा मौके नहीं मिले और उन्हें कभी-कभार किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर ही टीम में जगह मिलती थी। इंग्लैंड का 1930 का वेस्ट इंडीज़ दौरे का चौथा टेस्ट उनका आखिरी साबित हुआ। पर यही टेस्ट से उन्हें ज़्यादातर जाना जाता हैं जब उन्होनें इंग्लैंड के 849 स्कोर में से 325 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होनें दूसरी पारी में भी 50 रन बनाए थे, उनके द्वारा मैच में बनाए गए 375 रन किसी भी एक टेस्ट में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन थे, ये रिकॉर्ड ग्रेग चैपल ने 44 साल और 543 टेस्ट बाद तोड़ा। ये उनका आखिरी टेस्ट भी साबित हुआ।फ़्रिथ डेविड The first member of the 300 club 300 क्लब के पहले सदस्य अंग्रेज़ी http://www.cricinfo.com/wisdencricketer/content/current/story/322538.html क्रिकइन्फो 7 अक्टूबर 2010
इसके बाद वो अपनी काउंटी टीम सरे के लिए 1937 तक खेलते रहे। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वो 1950 के दशक में सरे के कोच बनकर लौटे और उनकी कोचिंग में सरे ने लगातार 7 काउंटी चैम्पियनशिप जीती। 1982 में 91 साल की उम्र में उनका लंदन में निधन हो गया।
इन्हें भी देखें
टेस्ट क्रिकेट के तिहरे शतकों की सूची
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:1890 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९८२ में निधन
श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी