Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामपुर का लक्ष्मण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामपुर का लक्ष्मण रामपुर का लक्ष्मण.jpg रामपुर का लक्ष्मण का पोस्टर मनमोहन देसाई ए॰ ए॰ नाडियाडवाला रणधीर कपूर,रेखा,शत्रुघ्न सिन्हा राहुल देव बर्मन 1972 भारत हिन्दी रामपुर का लक्ष्मण 1972 की हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित है। फिल्म में रणधीर कपूर, रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा हैं। संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित है।मिश्र यतींद्र संगीत परंपरा के विद्रोही संगीतकार आरडी बर्मन https://www.bbc.com/hindi/entertainment-40070215 25 मई 2019 बीबीसी हिन्दी 27 जून 2018 https://web.archive.org/web/20190224173437/https://www.bbc.com/hindi/entertainment-40070215 24 फ़रवरी 2019 live संक्षेप केदारनाथ भार्गव (मनमोहन कृष्णा), उनकी पत्नी, लक्ष्मी और दो बेटे, राम और लक्ष्मण, बेघर हैं। एक यात्रा के समय, उनकी ट्रेन पटरी से उतर जाती है और परिवार तीन समूहों में अलग हो जाता है। लक्ष्मी बम्बई के मेयर और उनकी बेटी, रेखा के घर में एक नौकरानी के रूप में काम करने लगती है। राम का अपहरण एक अपराधी द्वारा किया जाता है। केदारनाथ और लक्ष्मण एक साथ होते हैं। लक्ष्मण का साथ देने आये रतनलाल वर्मा नाम के दयालु आदमी को ट्रक टक्कर मार देता है और वह अपंग हो जाते हैं। केदारनाथ और लक्ष्मण, रतनलाल के गाँव, रामपुर में रहने लगते हैं और वे एक परिवार के रूप में एक साथ रहते हैं। रतनलाल का एक बेटा प्रकाश है। वर्षों बाद, बड़ा हो चुका प्रकाश (रमेश देव) बम्बई चला जाता है, जहाँ उसे एक जौहरी के यहाँ नौकरी मिल जाती है। जब दो महीने तक रतनलाल को उसकी कोई खबर नहीं मिलती, तो वह लक्ष्मण (रणधीर कपूर) को बम्बई जाने के लिए कहता है। बंबई पहुंचने पर, लक्ष्मण को पता चलता है कि प्रकाश को पुलिस ने कुंदन कुमार नामक एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे दोषी पाया जाता है और उसे फांसी की सजा दी जाती है। लक्ष्मण यह पता लगाने की कोशिश करता है कि वास्तव में कुंदन की हत्या किसने की। वह लुईस डिसूजा के भेष में एक गिरोह में शामिल हो जाता है। लक्ष्मण को यह नहीं पता कि इस गिरोह का नेता कोई और नहीं बल्कि उसका भाई राम (शत्रुघ्न सिन्हा) है। मुख्य कलाकार रणधीर कपूर ― लक्ष्मण भार्गव रेखा ― रेखा चौधरी शत्रुघ्न सिन्हा ― राम भार्गव / कुमार पद्मा खन्ना ― जूली रंजीत ― पीटर रूपेश कुमार ― चगनलाल रमेश देव ― प्रकाश वर्मा सुलोचना लाटकर ― लक्ष्मी भार्गव मनमोहन कृष्णा ― केदारनाथ भार्गव राज मेहरा ― चौधरी केशव राणा ― कुंदन कुमार विजू खोटे ― माइकल रणधीर ― रतनलाल वर्मा संगीत गीत गायक राहुल देव बर्मन मजरुह सुल्तानपुरी साँवला रंग है मेरा आशा भोसले 5:28 काहे अपनो के आशा भोसले, किशोर कुमार 2:57 डुएट काहे अपनो के किशोर कुमार 3:52 सोलो रामपुर का वासी हूँ किशोर कुमार 5:03 गुम है किसी के प्यार में किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:15 अलबेला रे रुक जाना लता मंगेशकर 4:19 प्यार का समय कम है जहाँ किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी 4:54 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0214042 रामपुर का लक्ष्मण श्रेणी:1972 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में