411 REFERENCE · Wikipedia
मत्तूरु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मत्तूरु ಮತ್ತೂರುमत्तूर संस्कृत ग्राम Tunga.jpg मुत्तूरु में तुंगा नदी मत्तूरु India Karnataka 13 52 26 N 75 33 32 E inline,title कर्नाटक में मत्तुरु की स्थिति देश राज्य कर्नाटक ज़िला शिमोगा ज़िला ग्राम पंचायत 27088 2011 भाषा प्रचलित कन्नड़, संस्कृत भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
मत्तूरु (कन्नड लिपि में : ಮತ್ತೂರು) भारत के कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में स्थित एक ग्राम है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894 इस गाँव के बारे में विशेष बात यह है कि यहाँ के सभी लोग दिन-प्रतिदिन के कार्यों के लिए संस्कृत का उपयोग करते हैं, जबकि कर्नाटक की राजभाषा कन्नड है।Omkar Nath Koul, L. Devaki, Central Institute of Indian Languages, Unesco Linguistic heritage of India and Asia 2000 Central Institute of Indian Languages 247Arvind Sharma New focus on Hindu studies 2005 D.K. Printworld (P) Ltd., 65
यहां की शिक्षा-व्यवस्था गुरुकुल परम्परा के निकट है।
विवरण
मत्तुरु, कर्नाटक के शिवमोगा जिले में तुंगा नदी के किनारे बसा एक गांव है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस गांव की जनसंख्या ३००० के आसपास है। इस गांव में बच्चे, बड़े और वृद्धों को संस्कृत में बात करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, यहां के विद्यालयों में विशेष अवसरों पर होने वाले आयोजन भी संस्कृत भाषा में ही संचालित किये जाते हैं।गूगल और स्लैंग्स के जमाने में यहां संस्कृत में बात करते हैं लोग, अनोखा गांव आज भी जी रहा है गुरुकुल वाली जिंदगी
इस ग्राम को "संस्कृत-ग्रामः", "श्रौत-ग्रामः", और "गमक-ग्रामः" भी कहते हैं।https://sanskrit.github.io/groups/matturu/ मुत्तूरुग्रामः 10 जुलाई 2021 10 जुलाई 2021 https://web.archive.org/web/20210710091329/https://sanskrit.github.io/groups/matturu/ dead मत्तूरु में राम का एक मन्दिर है, एक शिवालय है, सोमेश्वर मन्दिर और लक्ष्मीकेशव मन्दिर हैं। यहां के स्कूलों में संस्कृत साहित्य, व्याकरण और दर्शन पर विशेष बल दिया जाता है। इस गांव के बच्चे बचपन से ही अध्यापक से वैदिक मंत्रों को सुनते और ग्रंथों को पढ़ते आए हैं।
मुत्तुरु में संस्कृत बोलचाल का इतिहास
मत्तूर गांव में संस्कृत में वार्तालाप करने का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। वर्ष 1980 में जब संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए संस्कृत भारती ने अभियान चलाया और बड़े स्तर पर प्रशिक्षण आरम्भ किया तब से ही यहां के लोगों ने संस्कृत को अपनी जीवनशैली में ही उतार लिया। इस तरह पीढ़ी-दर पीढ़ी यह परंपरा आगे बढ़ती चली गई और भाषा का विकास होता गया। आज यह गांव के लोगों के रोजमर्रा के जीवन का एक हिस्सा बन गई है।
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
शिमोगा ज़िला
संस्कृत भारती
संस्कृत का पुनरुत्थान
बाहरी कड़ियाँ
मुत्तूरु-श्रौत-ग्रन्थः https://web.archive.org/web/20210710091328/https://sanskrit.github.io/mattUru-shrauta-book/1/bhUmikA/01_agnihotramahimA/ 10 जुलाई 2021
सन्दर्भ
श्रेणी:कर्नाटक के शहर
श्रेणी:शिमोगा ज़िला
श्रेणी:शिमोगा ज़िले के नगर
श्रेणी:संस्कृत