Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डेक्सट्रिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डेक्सट्रिन (Dextrins) स्टार्च और ग्लाइकोजेन के जलीय विश्लेषण द्वारा उत्पादित कम आण्विक भार वाला कार्बोहाइड्रेट समूह है।An Introduction to the chemistry of plants - Vol II: Metabolic processes, P. Haas and T. G. Hill, London (Longmans, Green & Co.), 1913; pages 123-127Salway, JG. Medical Biochemistry at a Glance. Second Edition. Malden, MA (Blackwell Publishing), 2006; page 66 डेक्सट्रिन α-(1→4) या α-(1→6) ग्लाइकोसिडिक आबन्ध द्वारा जुड़े डी-ग्लूकोज़ इकाइयों के बहुलक का मिश्रण है। डेक्सट्रिन को एमिलेज़ जैसे प्रकिण्व का उपयोग करके स्टार्च से बनाया जा सकता है। इसका एक उदाहरण मानव शरीर में पाचन के दौरान और बीयर बनाने में अंकुरण एवं पाचन द्वारा होना है।Michael Lewis, Tom W. Young (2002), "Brewing", Kluwer Academic, 0-306-47274-0. अम्लीय परिवेश में शुष्क गर्मी (ताप-विघटन या भूनना) से भी इसे निर्मित किया जा सकता है। इस प्रक्रिया की खोज सबसे पहले सन् 1811 में एडम-जीन बैप्टिस्ट बुयलन-लैंग्राज ने की थी।Edme-Jean-Baptiste Bouillon-Lagrange, Revista CENIC Ciencias Biológicas, Vol. 44, No. 1, mayo-agosto, 2013 तापीय विघटन प्रक्रिया का उपयोग औद्योगिक रूप से इसके निर्माण के लिए किया जाता है। ब्रेड के निर्माण के दौरान उसकी बेकिंग प्रक्रिया में सतह पर इसका निर्माण होता है जो स्वाद, रंग और कुरकुरेपन में योगदान देता है। डेक्स्ट्रिन का गर्मी से उत्पादन को पायरोडेक्सट्रिन (pyrodextrins) भी कहते हैं। अम्लीय परिवेश में भूनने के दौरान स्टार्च हाइड्रोलाइज हो जाता है, और छोटी-शृंखला वाले स्टार्च भाग α-(1,6) आबन्ध के साथ आंशिक रूप से विघटित स्टार्च अणु में फिर से जुड़ जाते हैं।Food polysaccharides and their applications https://archive.org/details/foodpolysacchari0000unse Stephen Alistair M. Phillips Glyn Owain Williams Peter Anthony 2006 CRC press 978-0-8247-5922-3 2 Food science and technology Boca Raton 92-99 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Dextrins ईएएफ़यूएस श्रेणी:कार्बनिक यौगिक