411 REFERENCE · Wikipedia
मशरख़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मशरख़ भारत के बिहार राज्य के सारण ज़िले में स्थित एक नगर एवं प्रखंड है। यह घोघारी नदी के दाहिने तट पर स्थित है। मशरख़, ज़िला मुख्यालय छपरा से लगभग 40 किलोमीटर तथा राज्य की राजधानी पटना से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मशरख़ प्रखंड के अंतर्गत कुल 17 पंचायती राज पंचायतें आती हैं।
मशरख़ वर्तमान में एक नगर पंचायत है।
परिवहन
मशरख़ रेल एवं सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह रेलमार्ग द्वारा छपरा, सीवान, गोपालगंज तथा सड़क मार्ग द्वारा पटना से जुड़ा हुआ है।
प्रशासन और सुविधाएँ
मशरख़ क्षेत्र में सरकारी अस्पताल, निजी एवं सरकारी बैंक, पशु चिकित्सालय, थाना, प्रधान डाकघर, रेलवे जंक्शन, दूरदर्शन प्रसारण केंद्र तथा दूरसंचार तकनीकी केंद्र उपलब्ध हैं।
शिक्षा
मशरख़ प्रखंड में कई शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं। यहाँ दो प्रमुख इंटर एवं डिग्री कॉलेज हैं:
मशरख़ कॉलेज, मशरख़
बहादुरपुर कॉलेज, बहादुरपुर
मशरख़ डिग्री कॉलेज, मशरख़
भाषा
यहाँ मुख्य रूप से भोजपुरी और हिन्दी भाषाएँ बोली जाती हैं।
गाँव
मशरख़ प्रखंड के कुछ प्रमुख गाँव इस प्रकार हैं:
बेंचापरा, मशरख़ रामघाट, पकरी, बहादुरपुर, गोपालबाड़ी, गलिमापुर, गंगौली, धनौती, सोनौली, सेमारी, गोधन, चैनपुर, चरिहर, देवरिया, रसौली, दुर्गौली, जजौली, बहारौली, बलुआँ, छपिया, फेनहारा, सपाही, बरवाघाट, अरना, चकिया, खजूरी, नवादा, हनुमानगंज तथा सतरघाट। Panchayats and villages in Bihar https://web.archive.org/web/20140826113510/http://www.brandbharat.com/english/bihar/districts/saran/Saran_Mashrakh 26 अगस्त 2014
प्रमुख शैक्षणिक संस्थान
केन्द्रीय विद्यालय, मशरख़
मशरख़ कॉलेज, मशरख़
बहादुरपुर कॉलेज, बहादुरपुर
मशरख़ डिग्री कॉलेज
राजकीय बालिका विद्यालय, दुर्गौली
जनता हाई स्कूल, गोधन
श्री अवध हाई स्कूल, चैनपुर चरिहर
मध्याह्न भोजन विषाक्तता घटना
16 जुलाई 2013 को मशरख़ से लगभग 7 किलोमीटर पश्चिम स्थित गांदमाण गाँव के धर्मसती माता प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से 23 बच्चों की मृत्यु हो गई। भोजन में कीटनाशक मिलने की पुष्टि हुई थी। यह घटना सारण मध्याह्न भोजन विषाक्तता कांड के नाम से जानी जाती है।http://timesofindia.indiatimes.com/india/Poison-theory-floats-as-Bihar-midday-meal-kills-27-kids/articleshow/21130119.cms Poison theory floats as Bihar midday meal kills 27 kids The Times of India 18 जुलाई 2013
सन्दर्भ
श्रेणी:सारण ज़िले के नगर
श्रेणी:बिहार के प्रखंड
श्रेणी:बिहार के नगर