Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यातायात टक्कर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|जापान के टोक्यो में 2007 में हुई एक सड़क दुर्घटना। यातायात टक्कर को मोटर वाहन की टक्कर भी कहा गया है। परिचय यातायात टक्कर तब होती है जब एक वाहन किसी पेड़, अन्य वाहन या वाहनों, पैदल चलते यात्री, पशु, सड़क मलबे, या अन्य स्थिर रुकावट से टकरा जाता है। यातायात टक्कर किसी जीवित की चोट, मौत या किसी सम्पत्ति के नुक्सान का कारण बन सकती है। विभिन्न प्रकार के कारक हैं जो यातायात टक्कर का कारण बन सकते हैं, जैसे सड़क की बनावट, वाहन चालक की कौशलता, वाहन की बनावट, वाहन की गति, सड़क का वातावरण तथा शराब या नशीले पदार्थों का सेवन इत्यादि। दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाएँ मौत, विकलांगता तथा अन्य कई प्रकार की संपत्ति-हानि का कारण बन रही हैं। वर्ष २०१३ में लगभग ५४ लाख लोग सड़क चोटों के शिकार बने, जिनमें से लगभग १४ लाख लोगों की मौत हुई।https://www.who.int/publications/i/item/9789241564564 WHO global status report on road safety 2013: supporting a decade of action www.who.int en 2025-08-27https://road-safety-charter.ec.europa.eu/resources-knowledge/open-library/global-status-report-road-safety-2013 Global status report on road safety - 2013 European Road Safety Charter road-safety-charter.ec.europa.eu 2025-08-27 शब्दावली यातायात टक्कर सामान्य प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है। यातायात टक्कर के प्रकार इस तरह से हैं: आमने-सामने की टक्कर सामने व पिछले हिस्से की टक्कर पिछले-पिछले हिस्से की टक्कर बराबर वाले हिस्से की टक्कर यातायात टक्कर के प्रकारों को समझने के लिए कई अन्य तरह के शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है। स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव मनोवैज्ञानिक कुछ टक्करों के कारण मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में तो व्यक्ति की काम करने की क्षमता इस प्रकार से प्रभावित हो जाती है कि चोट के बाद वे पूरी तरह से अपने परिवार वालो पर ही निर्भर हो जाते हैं। तो कुछ लोगों के मन में डर बैठ जाता है और वो फिर दोबारा से वाहन चलाने से डरते हैं। शारीरिक चोट यातायात टक्कर के कारण शारीरिक चोट तो कई प्रकार की हो सकती हैं। एक छोटे से नील पड़ने से लेकर व्यक्ति की मौत तक कई तरह की चोटों का सामना इन्सान को करना पड़ सकता है। कारण मुख्य रूप से निम्नलिखित कारणों से यातायात टक्कर हो सकती है: मानव-जनित कारण सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख मानव-जनित कारणों में यातायात नियमों का उल्लंघन, अत्यधिक गति से वाहन चलाना, नशीले पदार्थ या शराब का सेवन कर वाहन चलाना, थकान या नींद की अवस्था, तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करना शामिल हैं। इसके अलावा, गलत दिशा में वाहन चलाना और लापरवाह ओवरटेक करना भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है। वाहन-संबंधी कारण वाहन-संबंधी कारणों में तकनीकी खराबियाँ जैसे ब्रेक, टायर, स्टीयरिंग या लाइट का ठीक से काम न करना, वाहन की डिज़ाइन संबंधी दोष और नियमित रख-रखाव का अभाव शामिल हैं। ये कारक दुर्घटनाओं की संभावना को बढ़ाते हैं। सड़क और पर्यावरणीय कारण सड़क और पर्यावरणीय कारण भी दुर्घटनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें सड़क की खराब स्थिति, गड्ढे, संकरी सड़क, मोड़, अपर्याप्त संकेतक और प्रकाश व्यवस्था शामिल हैं। इसके अलावा, प्रतिकूल मौसम, जैसे भारी बारिश, धुंध या बर्फ़बारी, तथा ट्रैफ़िक जाम और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ाते हैं। यातायात टक्कर से बचाव के नियम यातायात टक्करों से बचाव के लिए विभिन्न सुरक्षा नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन सड़क सुरक्षा के लिए अनिवार्य माना जाता है। इनमें प्रमुख रूप से यातायात संकेतों और नियमों का पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग शामिल है। नशीले पदार्थों के सेवन की अवस्था में वाहन चलाना कानूनी रूप से प्रतिबंधित और दुर्घटना का एक प्रमुख कारण है। इसके अतिरिक्त सड़क की स्थिति तथा मौसम के अनुसार वाहन की गति नियंत्रित रखना आवश्यक है। वाहन के ब्रेक, टायर और हेडलाइट जैसे तकनीकी पहलुओं की समय-समय पर जाँच भी सुरक्षित संचालन हेतु ज़रूरी मानी जाती है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग निषिद्ध है और ओवरटेक केवल सुरक्षित स्थान पर किया जाना चाहिए। पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को प्राथमिकता देने तथा संयमित व्यवहार बनाए रखने से दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। संदर्भ श्रेणी:चोट श्रेणी:दुर्घटनाएँ