411 REFERENCE · Wikipedia
फ्लोरा और मारिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ्लोरा और मारिया कोर्डोबा में शहीद हुई नौ ईसाई महिलाओं में पहली दो थी, जिन्हें इस्लाम की निंदा के आरोप में एक इस्लामिक न्यायाधीश के सम्मुख प्रस्तुत करने से पहले कैद किया गया था। हालांकि पहले उन्हें "वेश्याओं के रूप में सड़कों पर फेंक दिए जाने" की धमकी दी गयी थी, लेकिन अंततः उनके सर काट दिए गए। उन्हें २४ नवम्बर को याद किया जाता है।http://www.boston-catholic-journal.com/roman-martrylogy-in-english/roman-martyrology-november-in-english.htm#November_24th संग्रहीत प्रति 27 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180123000421/http://www.boston-catholic-journal.com/roman-martrylogy-in-english/roman-martyrology-november-in-english.htm#November_24th 23 जनवरी 2018 dead
फ्लोरा
फ्लोरा की माँ ईसाई तथा पिता मुसलमान थे। फ्लोरा की बाल्यावस्था में ही उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी, और उसकी परवरिश एक ईसाई की तरह ही हुई थी। उसके बड़े भाई ने उसे इस्लाम कबुलवाने की बहुत नाकाम कोशिशें की और फिर अंत में अधिकारियों के आगे समर्पण करवा दिया। फ्लोरा को कैद किया गया और उसे इस्लाम की शिक्षा देने के लिए एक मुस्लिम विद्वान को नियुक्त किया गया, लेकिन वह कैद से ईसाई बस्तियों की ओर भागने में कामयाब रही।
मारिया
मारिया ईसाई पिता और मुस्लिम माँ की संतान थी। उसकी माँ शादी के कुछ समय बाद ईसाई बन गयी थी। स्वधर्म त्याग के आरोप से डर कर पति-पत्नी अपने दोनों बच्चो के साथ अपने शहर एलजी का त्याग कर फ्रोनिंस के गाँव में आकर बस गए। मारिया ने अपनी माँ को बचपन में ही खो दिया, उसके पिता ने उसे कटेकुला के कॉन्वेंट में भेज दिया। कॉन्वेंट के मर्मज्ञ, आर्टेमिया, ने मारिया को बताया कि कैसे वह बीते ३० सालों में मुस्लिम शासकों द्वारा अपने दो पुत्रों की मृत्युदंड की साक्षी बन चुकी थी। इस बात ने लड़की पर गहरा असर छोड़ा.
मारिया के बड़े भाई, वलाबंसस (Walabonsus), ने भी सेंट फेलिक्स के मठ पर धार्मिक शिक्षा प्राप्त की थी। जब मारिया को कॉन्वेंट और वलाबंसस को मठ भेजा गया था तब वे बिछड़ गए थे। वे वापस तब मिले जब वलाबंसस की नियुक्ति मरीया के कॉन्वेंट में पर्येवेक्षक के रूप में हुई। वलाबंसस को १६ जुलाई ८५१ को मुस्लिम अधिकारियों ने मार डाला। उनकी शहादत के साथ-साथ आर्टेमिया की कहानी ने मारिया को उसके भाई के नक्शेकदम पर चलने को प्रेरित किया।
कारावास और शहादत
फ्लोरा और मारिया की मुलाक़ात सेंट एक्सिसेल के चर्च में हुई. उन्होंने तय किया कि वे मिल कर इस्लामिक अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाएंगे. उन्होंने इस्लामिक नायाधिश के समक्ष ऐसा किया भी और उन्हें कैद कर लिया गया.
जेल में, फ्लोरा को पूर्ण माफ़ी की पेशकश की गयी, अगर वह इस्लाम को स्वीकार ले. लेकिन फ्लोरा ने ईसाई बने रहना पसंद किया. उसकी इस पसंद को स्वीकार नहीं किया गया क्योंकि इस्लामिक कानून के अनुसार एक मुस्लिम माता या पिता की संतान को अपने धर्म के रूप में इस्लाम को ही स्वीकारना होता है. Sabigotho प्रायः फ्लोरा व मारिया से जेल में मिलने जाती, यहाँ तक की उनके साथ एक रात भी बिताई.वह दोनों सिपाहियों को सांत्वना ही नहीं देना चाहती थी, उनकी मरने की इच्छा भी मजबूत कर रही थी .
शरीयत कानून के अनुसार, फ्लोर और मरीया को दो अलग-अलग अपराधों का दोषी पाया गया. मारिया को स्वधर्म त्याग के लिए और मरीया के लिए निन्दा के आरोप में मार दिया गया। फांसी से पहले इन युवा महिलाओं को धमकी दी गई कि उन्हें "वेश्याओं के रूप में सडक पर फेंक दिया जाएगा". यह किसी कुँवारी के लिए एक असहनीय सजा थी. उन्हें 24 जुलाई 851 को मौत की सजा दी गयी.
विरासत
फ्लोरा व मारिया कोरडोबा की उन नौ ईसाई शहीद महिलाओं में पहली दो शहीद है, जिन्हें कोरडोबा के Eulogius में संतों के स्मारक में वर्णित किया गया है। उनके उदाहरण ने अन्य ईसाईयों को शहीद होने के लिए प्रेरणा दी ।
सन्दर्भ
2 The Writings of medieval women: an anthology https://books.google.com/books?id=tFl9njXvl84C&pg=PA180&lpg=PA180&dq=Flora+and+Maria+martyrs+of+cordoba&source=bl&ots=9mtIs3QpTS&sig=NbaAe-3WDlM3RV1R-10OM7QkWdg&hl=en&ei=vHceTY69I4G4sAOnuMTFAg&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=7&sqi=2&ved=0CFEQ6AEwBg#v=onepage&q=Flora%20and%20Maria%20martyrs%20of%20cordoba&f=false Marcelle Thiébaux 180
Christians in Al-Andalus, 711-1000 https://books.google.com/books?id=XDNShxZAJpwC&pg=PA76&lpg=PA76&dq=Flora+and+Maria+martyrs+of+cordoba&source=bl&ots=jIBEeyhJ_t&sig=yFgZ_EseElg9s5NhUF0faFbKdtQ&hl=en&ei=5ngeTcCyMou6sAOL3qSlCg&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=6&ved=0CDwQ6AEwBTgK#v=onepage&q=Flora%20and%20Maria%20martyrs%20of%20cordoba&f=false Ann Christys 76
Christianity and Islam in Spain A.D. 756-1031 Forgotten Books https://books.google.com/books?id=w-QmdjA9qZUC&pg=PA41&dq=flora+and+maria+prostitution+cordoba&hl=en&ei=KtQfTYD7M5K-sAOxxK2EDw&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=2&ved=0CCgQ6AEwAQ#v=onepage&q&f=false Charles Reginald 41 March 4, 2010 978-1-4510-0752-7
The Martyrs of Córdoba http://libro.uca.edu/martyrs/cm2.htm Kenneth Baxter Wolf 27 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20160118053747/http://libro.uca.edu/martyrs/cm2.htm 18 जनवरी 2016 dead