411 REFERENCE · Wikipedia
अलकनन्दा नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अलकनंदा नदी Alaknanda River Alaknanda devprayag.jpg 300px देवप्रयाग, उत्तराखण्ड में अलकनन्दा नदी HeadwatersGanges1.jpg गढ़वाल में गंगा नदी का नदीशीर्ष। अलकनन्दा गंगा की एक बाई उपनदी है जो देवप्रयाग में उस से संगम करती है। देश राज्य उत्तराखण्ड मण्डल गढ़वाल मण्डल ज़िले चमोली ज़िला, रुद्रप्रयाग ज़िला, पौड़ी गढ़वाल ज़िला 195 km mi on 439.36 m3/s cuft/s on सतोपंथ हिमानी और भागीरथी खरक हिमानी का संगमस्थल 3880 m on भागीरथी नदी गंगा नदी देवप्रयाग, उत्तराखण्ड 475 m on 10882 km2 on सरस्वती नदी (उत्तराखण्ड), धौलीगंगा नदी, नंदाकिनी नदी, पिण्डार नदी मंदाकिनी नदी
अलकनन्दा नदी (Alaknanda River) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है। यह गंगा नदी के दो नदीशीर्षों में से एक है (भागीरथी नदी दूसरी है) और इसका हिन्दू धर्म में एक पवित्र स्थान है। जलवैज्ञानिक दृष्टि से अलकनन्दा से गंगा को भागीरथी की तुलना में अधिक जल प्रदान होता है।India through the ages https://archive.org/details/indiathroughages00mada Gopal Madan 1990 65 K.S. Gautam Publication Division, Ministry of Information and Broadcasting, Government of India
विवरण
यह गंगा के चार नामों में से एक है। चार धामों में गंगा के कई रूप और नाम हैं। गंगोत्री में गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है, केदारनाथ कस्बे में मन्दाकिनी नदी और बद्रीनाथ मन्दिर में अलकनन्दा। यह उत्तराखण्ड में संतोपंथ और भगीरथ खरक नामक हिमनदों से निकलती है। यह स्थान गंगोत्री कहलाता है। अलकनंदा नदी घाटी में लगभग 195 किमी तक बहती है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम होता है और इसके बाद अलकनंदा नाम समाप्त होकर केवल गंगा नाम रह जाता है। http://odaligaon.com/chardhamyatra.htm चार धाम यात्रा 20 मार्च 2008 एचटीएम https://web.archive.org/web/20081120141450/http://odaligaon.com/chardhamyatra.htm 20 नवंबर 2008 dead अलकनंदा चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जिलों से होकर गुज़रती है।.Singh Negi, Sharad (1995). Uttarakhand: Land and People, page 6. MD Publications Pvt Ltd. ISBN 81-85880-73-5. गंगा के पानी में इसका योगदान भागीरथी से अधिक है। हिंदु धर्म का प्रसिद्ध तीर्थस्थान बद्रीनाथ मन्दिर अलखनंदा के तट पर ही बसा हुआ है। राफ्टिंग इत्यादि साहसिक नौका खेलों के लिए यह नदी बहुत लोकप्रिय है। तिब्बत की सीमा के पास केशवप्रयाग स्थान पर यह आधुनिक सरस्वती नदी से मिलती है। केशवप्रयाग बद्रीनाथ से कुछ ऊँचाई पर स्थित है।
गहराई
अलकनन्दा नदी कहीं बहुत गहरी, तो कहीं उथली है, नदी की औसत गहराई 4 फुट (2.3 मीटर) और अधिकतम गहराई १४ फीट (४.४ मीटर) है।
सहायक नदियाँ
अलकनंदा की पाँच सहायक नदियाँ हैं जो गढ़वाल क्षेत्र में ५ अलग अलग स्थानों पर अलकनंदा से मिलकर पंच प्रयाग बनाती हैं।:Kapadia, Harish (2001). Trekking and Climbing in the Indian Himalaya, page 89. Stackpole Books. ISBN 0-8117-2953-2. ये हैं:
(केशवप्रयाग) यह स्थान सरस्वती और अलकनंदा नदी का संगम स्थान है। सरस्वती नदी देवताल झील से निकलती है।
(बद्रीनाथ) हिंदुओं के प्रमुख चारधाम में से एक है।जो चमोली जिले में है। यहां पर ऋषिगंगा अलकनंदा से मिलती है। ऋषिगंगा का उद्गमस्थल बद्रीनाथ के समीप नीलकंठ पर्वत है।
(गोविंदघाट) यहां पर लक्ष्मणगंगा अलकनंदा से मिलती है लक्ष्मणगंगा का उद्गमस्थल हेमकुंड के पास है।
विष्णु प्रयाग जहाँ पर पश्चिमीधौली गंगा अलकनंदा से मिलती है।पश्चिमी धौलीगंगा का उद्गमस्थल धौलागिरी श्रेणी का कुनलूग छेत्र है।
पश्चिमी धोलीगंगा की सहायक नदी ऋषिगंगा है।
विष्णुप्रयाग तक अलकनंदा को विष्णुगंगा के नाम से जाना जाता है।
विष्णुप्रयाग तक धोलीगंगा की कुल लंबाई94 km है।
नंदप्रयाग जहाँ नंदाकिनी अलकनंदा से मिलती है। नंदाकिनी नदी का उद्गम स्थल त्रिशूल पर्वत के पास स्थित नंदाघुंगती नामक स्थान है।
कर्णप्रयाग जहाँ पिंडर नदी अलकनंदा से मिलती है। पिंडर नदी बागेस्वर में स्थित पिंडारी ग्लेशियर से निकलती है।
पिंडर नदी का अन्य नाम कर्णगंगा है।
पिंडर की प्रमुख सहायक नदी आटागाड़ है।
कर्णप्रयाग तक पिंडर नदी की कुल लंबाई 105 km है।
रुद्रप्रयाग जहाँ मंदाकिनी अलनंदा से मिलती है। यह अलकनंदा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह केदारनाथ के पास मंदरांचल श्रेणी से निकलती है।
मंदाकिनी की सहायक नदियां- मधुगंगा,वाशुकी/सोनगंगा
मंदाकनी नदी एकमात्र ऐसी नदी है जो अलकनंदा में दाहिनी तरफ से आकर मिलती है।
रुद्रप्रयाग तक मंदाकिनी की कुल लंबाई 72km है।
देवप्रयाग जहाँ भागीरथी अलकनंदा से मिलती है। देवप्रयाग टिहरी जिले में है यहां पर अलकनंदा नदी को बहु कहा जाता है।
देवप्रयाग तक अलकनंदा नदी की कुल लंबाई 195 km है।
जल छमता के आधार पर अलकनंदा नदी उत्तराखंड की सबसे बड़ी नदी है।
अलकनंदा नदी का प्रवाह उत्तराखंड के तीन जिलों चमोली ,रुद्रप्रयाग तथा पौड़ी में होता है।
इन्हें भी देखें
भागीरथी नदी
गंगा नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ
श्रेणी:उत्तराखण्ड का भूगोल
श्रेणी:गंगा नदी की उपनदियाँ
श्रेणी:चमोली जिला
श्रेणी:रुद्रप्रयाग जिला
श्रेणी:पौड़ी गढ़वाल ज़िला
श्रेणी:भारत में रोमांच पर्यटन
श्रेणी:चमोली ज़िले का भूगोल