Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रोवियो एंटरटेनमेंट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

{{Infobox com y | image = | name = रोविओ एंटरटेनमेंट लिमिटेड | type = निजी | foundation = २००३ (रेलूड)२००५ (रोविओ मोबाइल) २०११ (रोविओ एंटरटेनमेंट) | founder = मिकेल हेडनिकलास हेड | location = एस्पो, फिनलैंड | key_people = मिकेल हेड, (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)टीमू सुइला, मुख्य परिचालन अधिकारीपीटर वेस्टर्बाका, मुख्य विपणन अधिकारी | revenue =€१५६ मिलियन (२०१३) | industry = विडियो गेम निर्माण उद्योग | products = एंग्री बर्ड्सबैड पिग्गीज़ | num_employees = ८०० (अप्रैल २०१४) | divisions = फ्यूचरमार्क गेम स्टूडियोकोलम्बो एनीमेशन स्टूडियोरोविओ स्टार्सरोविओ एलवीएल११टून्स टीवी | net_income = €२६.९ मिलियन (२०१३) | owner = काज हेड (७०% स्वामित्व) | homepage = जालपृष्ठ }} रोविओ एंटरटेनमेंट लिमिटेड (अंग्रेज़ी: Rovio Entertainment Ltd.) जिसे पहले रोविओ मोबाईल अथवा रेलूड के नाम से प्रचलित था वह एस्पो, फिनलैंड की एक विडियो गेम डेवलपर कंपनी है। यह कंपनी सर्वप्रथम सन् २००३ में एक मोबाईल गेम डेवलपर स्टूडियो के रूप में आई, तथा इसका रेलूड (Relude) से रोविओ अाधिकारिक पुनर्नाम सन् २००५ में हुआ। यह कंपनी अपने अति-लोकप्रिय गेम शृंखला एंग्री बर्ड्स (गुस्सैल पक्षी) के कारण जाना जाता है। == इतिहास == सन् २००३ में आल्टो विश्वविद्यालय के तीन छात्र जिनका नाम क्रमश: निकलास हेड, जार्नो वाकेवानन तथा किम डिकेर्ट ने नोकिया तथा एचपी द्वारा प्रायोजित असेंबली डेमो पार्टी में मोबाईल गेम डेवलपमेंट प्रतियोगिता में भाग लिया। उस प्रतियोगिता में एक मल्टीप्लेयर गेम किंग ऑफ द कैबेज वर्ल्ड (गोभी की दुनियाँ का राजा) ने उन्हें जीत दिलाई जिससे उन्होने स्वयं की आधिकारिक कंपनी के निर्माण की योजना बनाई। किंग ऑफ द कैबेज वर्ल्ड सुमेआ (सुमेआ स्टूडियोज़) नामक कंपनी को बेचा गया, इस गेम का पुनर्नाम मोल वार (छछुंदरों का युद्ध) हुआ, जो पहले मल्टीप्लेयर गेम के रूप में प्रसिद्ध हुआ। जनवरी सन् २००५ में रेलूड ने एक बिज़नेस एंजल नामक निवेशक से अपना प्रथम निवेश प्राप्त किया, तथा नाम को रोविओ मोबाईल के रूप में पुनर्नाम कर लिया। दिसंबर सन् २००९ में इन्होंने अपने ५२वें खेल एंग्री बर्ड्स को आइओएस के बाज़ार में उतारा जो एक गुलेल-पहेली वाला खेल था। एंग्री बर्ड्स ने बाज़ार में केवल ६ महीनों में ही प्रथम लोकप्रिय खेल की जगह ले ली। खेल के एक अरब से अधिक डाउनलोड भुगतानों ने उसे सबसे अधिक खरीदा जाने वाला गेम बना दिया। मार्च सन् २०११ में रोविओ ने एसेल पार्टनर्स, अटॉमिको तथा फेलिसिस वेंचर्स से पूंजी अनुदान के रूप में $४२ मिलियन प्राप्त किये। जुलाई सन् २०११ में कंपनी ने अपना नाम पुन: बदलकर रोविओ एंटरटेनमेंट लिमिटेड रख लिया। जून २०११ में रोविओ ने एंग्री बर्ड्स मूवी के उत्पादन के मुख्य के रूप में डेविड माइसेल को नियुक्त किया। अक्टूबर २०१२ में रोविओ ने हेलसिंकी, फिनलैंड में स्थित कोम्बो एनीमेशन स्टूडियो को खरीद लिया। यह स्टूडियो २०१२ में रिलीज़ होने वाले छोटे चलचित्रों के निर्माण हेतु अधिग्रहित हुआ। मार्च सन् २०१२ में इन्होंने फ्यूचरमार्क स्टूडियोज़ (बेंचमार्किंग कंपनी का खेल विकास प्रभाग) को अज्ञात धनराशि में खरीद लिया। ८ नवम्बर २०१२ को रोविओ ने एंग्री बर्ड्स स्टार वार्स को मोबाईल तथा पीसी बाज़ार में लाकर अपने असली स्टार वार्स त्रयी द्वारा लाइसेंस्ड यात्रा की शुरुआत की। १८ सितंबर २०१३ को उन्होंने स्टार वार्स पर निर्धारित खेल का द्वितीय संस्करण रिलीज़ किया जिसका नाम एंग्री बर्ड्स स्टार वार्स २ पड़ा। मार्च २०१३ में रोविओ ने अपने चैनल टून्स टीवी का आरंभ एंग्री बर्ड्स टून्स नामक कार्यक्रम से किया। २०१३ में ही रोविओ एक विडियोगेम निर्माता बन गया तथा अपने रोविओ स्टार्स कार्यक्रम के माध्यम से खेलों का निर्माण करने लगा। मई २०१४ में इन्होंने एंग्री बर्ड्स से अलग नाम में कार्य करने लगे जिसे रोवियो एलवीएल११ कहा गया। इस नाम से रिलीज़ होने के लिये चुने गए पहले गेम का नाम रीट्राइ (पुन: प्रयास) है। जून २०१४ में रोविओ ने स्वयं को एक मोबाईल कंपनी के रूप में नहीं बल्कि एक मनोरंजन तथा शिक्षण कंपनी के रूप में बताया। == श्रेणियाँ == === टून्स टीवी === टून्स टीवी रोविओ एंटरटेनमेंट का मल्टीप्लेटफॉर्म चैनल है, यह रोविओ ऐप्स, विडियो-ऑन-डिमांड प्रदाताओं, स्मार्ट टीविओं तथा जुड़े हुए संयंत्रों पर उपलब्ध है। टून्स टीवी का आरंभ १६ मार्च २०१३ को एंग्री बर्ड्स टून्स नामक कार्यक्रम के साथ हुआ। २०१४ के लिये सितंबर २०१३ में इन्होंने एंग्री बर्ड्स टून्स शृंखला के नवीन संस्करण की घोषणा की। रोविओ बॉड पिग्गीज़ (बदमाश सूँवर) तथा स्टेला (एक गुलाबी चिड़िया) में कार्यरत है। अतिरिक्त सामग्री लिक्विड कॉमिक्स/पीओडबल्यू एंटरटेनमेंट/स्टेन ली के चक्र द इन्विज़िबल (अदृश्य चक्र) शृंखला, ज़ीलम एनीमेशन के कम से कम चार कार्यक्रम, नेशनल जीओग्राफिक किड्स, अमेज़िंग एनिमल्स, जिम हेन्सन के पुराने कार्यक्रम फ्रैगल रॉक तथा हेसब्रो स्टूडियोज़ के कार्य हैं। ११ अप्रैल २०१४ को पिग्गी टेल्स (सूवरों की कथा) नामक कार्यक्रम आरंभ हुआ। === रोविओ स्टार्स === २०१३ में रोविओ एक विडियोगेम निर्माता बन गया तथा रोविओ स्टार्स नामक कार्यक्रम से तीसरे पक्ष के खेलों का निर्माण करने लगा। टाइनी थीफ, जूसी क्यूब्स, प्लंडर पाइरेट्स, आइसब्रेकर: अ वाइकिंग वोयज़ ये सब रोविओ स्टार गेम्स हैं। वर्ल्ड मौंस्टर्स भी रोविओ स्टार्स द्वारा निर्मित है परंतु अब उसका विकास राकेटस्पेल करता है। यह अज्ञात है कि क्यो रोविओ स्टार्स इसका विकास नहीं करता। === रोविओ एलवीएल११ === रोविओ ने मई २०१४ में अपने नवीन कार्यक्रम रोविओ एलवीएल११ के तहत एंग्री बर्ड्स से अलग नामों वाले खेल बनाना भी प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम द्वारा निर्मित प्रथम खेल का नाम रीट्राइ है। == खेल == === रोविओ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित === === रोविओ एलवीएल११ द्वारा निर्मित === === रोविओ स्टार्स द्वारा निर्मित === === रोविओ स्टार्स द्वारा अब नहीं प्रकाशित हो रहे === === रोविओ मोबाईल द्वारा निर्मित === == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==