411 REFERENCE · Wikipedia
मिकोयान-गुरेविच मिग-25
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिकोयान-गुरेविच मिग-25 (Mikoyan-Gurevich MiG-25) (नाटो रिपोर्टिंग का नाम: फॉक्सबैट) एक सुपरसोनिक इंटरसेप्टर और जासूसी विमान है जो विश्व मे सेवा करने वाले सबसे तेज़ सैन्य विमानों में से एक था। यह सोवियत संघ के मिकॉयन-गुरेविच ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया था। और यह मुख्य रूप से स्टेनलेस स्टील का उपयोग करने वाले निर्मित कुछ युद्ध विमानों में से एक है। यह मिखाइल गुरेविच द्वारा डिजाइन किया गया आखिरी विमान था।L. Egenburg, A. Saweljew Das G im Wörtchen "MiG": Michail Josifowitsch Gurjewitsch. Fliegerrevue 1993 5 0941-889X
पहला प्रोटोटाइप को 1964 में उड़ाया गया था और मिकोयान-गुरेविच मिग-25 विमान ने सेना मे 1970 में प्रवेश किया था। इसकी संचालन की गति मैक 2.83 की है इसे मैक 3.2 तक बड़ाना संभव है लेकिन इंजन को कोई महत्वपूर्ण नुकसान का जोखिम न हो इसलिए इसे मैक 2.83 की संचालन की गति पर चलाते है। और इसमे एक शक्तिशाली रडार और चार एयर-टू-एयर मिसाइल सुविधाएँ है। जब पहली बार जासूसी फोटोग्राफी में मिकोयान-गुरेविच मिग-25 को देखा गया तो फोटोग्राफी मे बड़े विंग का एक विशाल और उच्च गतिशील लड़ाकू विमान को कहा गया। जब अमेरिकी डिजाइनर सिद्धांत भी वियतनाम युद्ध में प्रदर्शन के मुकाबले उच्च गतिशीलता के लिए लड़ाकू विमान विकसित कर रहे थे।
1,190 विमान के बनाने के बाद मिकोयान-गुरेविच मिग-25 का उत्पादन 1984 मे खत्म कर दिया गया था। शीत युद्ध का प्रतीक, मिग-25 सोवियत सहयोगियों और पूर्व सोवियत गणराज्यों की सेना मे शामिल रहा था। बचे हुए शेष कुछ विमानो ने रूस और कई अन्य देशों में सीमित सेवा की थी। यह विश्व का सबसे ज्यादा उड़ान भरने वाले विमानो मे से एक है।http://www.fai.org/record-powered-aeroplanes Powered Aeroplanes Super User fai.org 6 April 2015 https://web.archive.org/web/20160510092701/http://www.fai.org/record-powered-aeroplanes 10 मई 2016 live और एसआर-71 जासूसी विमान के बाद दूसरा सबसे तेज चलने वाला विमान है।"Global Aircraft – Top 50 Fastest Aircraft." https://web.archive.org/web/20171212180256/http://www.globalaircraft.org/top50.htm 12 दिसंबर 2017 The Global Aircraft Organization, 24 April 2007. Retrieved: 30 June 2011.
प्रकार
जासूसी और स्ट्राइक संस्करण
मिग 25आर
मिग 25आरबी
मिग 25आरबीवी
मिग 25आरबीटी
मिग 25आरबीएन
मिग 25आरआर
मिग 25आरबीके
मिग 25आरबीएफ
मिग 25आरबीएस
मिग 25आरबीएसएच
मिग 25बीएम
डिजाइन और विकास
शीत युद्ध के दौरान, सोवियत वायु रक्षा बलों को सोवियत संघ के रणनीतिक वायु रक्षा का कार्य दिया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दशकों में, इसका अर्थ यह नहीं कि केवल आकस्मिक सीमा के उल्लंघन से निपटना होता। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिकी जासूसी विमानों के विरूद्ध सोवियत संघ के विशाल हवाई क्षेत्र और स्वतंत्र पतन परमाणु बम वाले रणनीतिक हमलावरों से बचाव भी था। विमान के इन प्रकारों के प्रदर्शन मे लगातार सुधार किया गया था। 1950 के दशक के उत्तरार्ध में अमेरिका के लॉकहेड यू-2 के बहुत उच्च ऊंचाई उड़ने के कारण सोवियत संघ को वर्तमान में उपलब्ध टेक्नालजी से उच्च अंतराल इंटरसेप्टर विमान की आवश्यकता महसूस हुई।
विशेष विवरण
right|300px
plane jet द ग्रेट बुक ऑफ फाइटर,Green and Swanborough 2001, p. 400. सैन्य विमान की अंतर्राष्ट्रीय निर्देशिका,Frawley 2002, p. 123. 1945 से लड़ाकू विमान,Wilson 2000, p. 103. airforce-technology.com, deagel.com 1 19.75 मी 64 फीट 10 इंच 14.01 मी 45 फीट 11.5 इंच 6.10 मी 20 फीट 0.25 इंच 61.40 मी² 660.93 फीट² 20,000 किलोग्राम 44,080 पौंड 36,720 किलोग्राम 80,952 पौंड तुमानस्की आर-15बी-300 आफ्टरबर्न टर्बोजेट 2 73.5 किलोन्यूटन 16,524 पौंड-बल 100.1 किलोन्यूटन 22,494 पौंड-बल उच्च ऊंचाई: मैक 3.2Spick 2000 (3,470 किमी/घंटा; 2,170 मील प्रति घंटा); मैक 2.83 (3,200 किमी/घंटा; 1,920 मील प्रति घंटा) (निरंतर इंजन सीमा)
कम ऊंचाई: मैक 0.97June 2017 1,200 किमी/घंटा; 746 मील प्रति घंटा 1,730 किमी 1,075 मील; 935 नॉटिकल मील आंतरिक ईंधन के साथ 2,575 किमी 1,390 मील; 1,600 नॉटिकल मील 20,700 मी 67,915 फीट चार मिसाइलों के साथ 208 मी/से 40,950 फीट/मिनट 598 किलोग्राम/मी² 122.5 पौंड/फीट² 0.41 ऊंचाई का समय: 8.9 मिनट मे 20,000 मी (65,615 फीट)
अधिकतम g-लोड: 4.5 g
इन्हें भी देखें
सोवियत संघ
विमान
द्वितीय विश्वयुद्ध
सन्दर्भ
श्रेणी:सोवियत संघ के विमान
श्रेणी:सोवियत वायु सेना
श्रेणी:भारतीय वायुसेना के विमान
श्रेणी:मिकोयान विमान