411 REFERENCE · Wikipedia
डैरेन गॉफ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डैरेन गॉफ़ (जन्म: 18 सितम्बर 1970, अंग्रेज़ी: Darren Gough) अँग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी है जो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिये 1994 से 2006 तक खेलतें थे। कई वर्षों तक वो इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज थे। कुल मिलाकर उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 229 विकेट 28.39 की औसत से लिये। साथ ही 159 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में उन्होंने 159 मैच में 26.42 की औसत से 235 विकेट लिये। वह इंग्लैंड के लिये वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 1989 से 2003 तक यॉर्कशायर और फिर 2006 तक एसेक्स की तरफ से काउंटी क्रिकेट में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। जिसमें उन्होंने 27.15 की औसत से 855 विकेट लिये।
== इन्हें भी देखें ==
मार्कस ट्रेस्कोथिक
नासिर हुसैन
एलेक स्टीवर्ट
== सन्दर्भ ==