Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मज़ार-ए-क़ायद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मज़ार-ए-क़ायदمزار قائد MazareQuad.jpeg मज़ार-ए-क़ायदyes yes point 14 center 280 कराँची, पाकिस्तान 24 52 31.53 N 67 02 27.88 E 61 एकड़ (3100 m²) 2 जून, 1970 10,000 मज़ार प्रबंधक बोर्ड Mazar-e-Quaid मज़ार-ए-क़ायद मज़ार-ए-क़ायद पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की अंतिम आरामगाह है, जो पाकिस्तान के वाणिज्यिक राजधानी कराची के मध्य में स्थित है। इस मक़बरे को अक्सर कराँची की पहचान के रूप में भी देखा जाता है। इसका निर्माणकार्य 1960 के दशक में पूरा हुआ था। यह जगह आम तौर पर शाँत रहते है और इस लिहाज़ से यह चिंतनशील बात है की यह एक महानगर के केंद्र में होते हुए भी बिलकुल शाँत वातावरण प्रदान करती है। ऊँचे पटल पर होने के कारण, इसके गुंबद को कई मील दूर से ही देखा जा सकता है। इसमें में पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री श्री लियाकत अली खान और जिन्ना की बहन फातिमा जिन्ना भी जिन्नाह् के साथ दफन हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवसों पर या अन्य विशेष अवसरों पर यहाँ विशेष आयोजनों भी की जाती है। राजकीय दौरे पर पाकिस्तान आए विदेशी राजनीतिज्ञ और कई अवसरों पर अन्य उच्च अधिकारी भी इस मज़ार पर अपने सदभावन पेश करने, यहाँ की यात्रा करते हैं। पाकिस्तान में इसे को "क़ौमी मज़ार"(राष्ट्रीय तीर्थ) का दर्जा दिया गया है (इस संदर्भ में यह, कुछ हद तक, भारत में राजघाट की जोड़ीदार है)। वास्तुकला मज़ार-ए-क़ायद के निर्माण के प्रमुख वास्तुकार एवं डिजाइन करने वाले, जॉन मर्चेन्ट थे। यह "मज़ार" 54 एकड़ परिसर के क्षेत्रविस्तार पर फैला हुआ है एवं मउरश शैली में, सफेद संगमरमर कमानों और ताँबे के बाड़ों से बनाया गया है। मुख्य संरचना 54 वर्ग मीटर के एक 4 मीटर ऊँचे पटल पर स्थित है। मूलतः वर्गाकार पदछाप वाली यह संरचना चार दीवारें से धिरा है, जिनमें चारों की लंबाई 75 मीटर है। इसकी कुल ऊंचाई 43 मीटर है। इसकी गुंबद का भीतरी भाग चीन की सरकार द्वारा उपहार के रूप में दिये गए झूमर की रौशनी की वजह से हरी झलक देता है। मज़ार के चारों ओर एक पार्क बनाया गया है, जो स्थापित शक्तिशाली एकाग्रता रोशनी रात के समय इस के सफेद संगमरमर पर प्रकाश डालती हैं। अंद्रूनी कब्र-कक्ष में कुल चार कब्रें हैं, जिनमें तीन कब्रें एक साथ हैं और एक कब्र उत्तर की और स्थित है, जो कि फातिमा जिन्नाह की है। बाकी के तीन, लियक़त अली खान, मुहम्मद अली जिन्नाह और अब्दुर रबी निसार की हैं। चित्रपट्टिका और देखें पाकिस्तान यादगार मीनार-ए-पाकिस्तान पाकिस्तान दिवस बाहरी कड़ियाँ अंग्रेजी लिंक को क्लिक करें For English link please click here पढ़ें कराची के बारे में 24 52 31.53 N 67 02 27.88 E dms title श्रेणी:सिंध की इमारतें श्रेणी:कराची के पर्यटन स्थल श्रेणी:कराची श्रेणी:मोहम्मद अली जिन्ना श्रेणी:पाकिस्तान के राष्ट्रीय प्रतीक श्रेणी:कराची के मनोरंजन स्थलों