411 REFERENCE · Wikipedia
स्नोई पहाड़ियाँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्नोई पहाड़ियाँSnowy Mountains Towards Kosciuszko from Kangaroo Ridge in winter.jpg 250px माउंट कोज़िअस्को के समीप पर्वतमाला का एक दृश्य द स्नोईज़The Snowies ऑस्ट्रेलिया माउंट कोज़िअस्को (Mount Kosciuszko) २,२२८ मीटर 36 30 S 148 20 E
स्नोई पहाड़ियाँ (Snowy Mountains), जो द स्नोईज़ (The Snowies) भी कहलाती है, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वतमाला है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा पर्वत, २२२८ मीटर लम्बा माउंट कोज़िअस्को (Mount Kosciuszko), भी पाया जाता है। यह पर्वतशृंखला न्यू साउथ वेल्ज़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है और महान विभाजक पर्वतमाला का हिस्सा है। स्नोई पहाड़ियों में हर शीतऋतु में बड़ी मात्रा में हिमपात होता है जो ऑस्ट्रेलिया के लिये असाधारण है। इस कारणवश यह पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय है।http://www.visitnsw.com/destinations/snowy-mountains Snowy Mountains Visit NSW 2 January 2013 https://web.archive.org/web/20130102144826/http://www.visitnsw.com/destinations/snowy-mountains 2 जनवरी 2013 live इन पहाड़ों में माउंटन प्लम-पाइन (mountain plum-pine, अर्थ: पहाड़ी आलूबुख़ारा-चीड़, हालांकि इसका न आलूबुख़ारे और न चीड़ से कोई वास्तविक सम्बन्ध है) नामक छोटे कद का कोणधारी वृक्ष मिलता है जो सम्भवत पृथ्वी का सबसे दीर्घायु वनस्पति है।http://www.sciencealert.com.au/news/20110809-22587.html Dead shrubs tell climate secrets 9 September 2011 Science Alert 2 January 2013 https://web.archive.org/web/20130516173945/http://www.sciencealert.com.au/news/20110809-22587.html 16 मई 2013 dead पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक सर्दी जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में होती है और तभी स्नोई पहाड़ियों में बर्फ़ भी गिरती है। आमतौर पर यह बसंत ऋतु तक पिघल जाती है। ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि से बाहर तस्मानिया द्वीप की ऊच्चभूमि पर भी हिमपात देखा जाता है।
इन्हें भी देखें
कोज़िअस्को पर्वत
महान विभाजक पर्वतमाला
सन्दर्भ
*
श्रेणी:महान विभाजक पर्वतमाला