411 REFERENCE · Wikipedia
लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़रवरी 2024
लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल LabourIndia Logo.jpg हम एक साथ श्रम करते हैं, एक साथ हम सीखते हैं। 1993 सार्वजनिक विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कोट्टयम India Kerala#India 9.7423 76.5984 type:landmark inline,title किंडरगार्टन से कनिष्ठ महाविद्यालय वी॰जे॰ जॉर्ज कुलंगारा सुजा के॰ जॉर्ज वी॰जे॰ जॉर्ज कुलंगारा 80 30 1200 फुटबॉल, क्रिकेट लेबर इंडिया हिल्स मरंगात्तुपिल्ली भारत http://www.gurukulam.com
लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल केरल के मरंगात्तुपिल्ली गाँव में स्थित एक आवासीय विद्यालय है। यहाँ पूर्व-किंडरगार्टन से लेकर कनिष्ठ महाविद्यालय तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त स्कूल के द्वारा व्यवस्थित रूप से खेल कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा का भी आयोजन किया जाता है। स्कूल का पाठ्यक्रम केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधार पर निर्धारित किया गया है। स्कूल के कुछ अन्य संस्थान भी हैं, जैसे लेबर इंडिया आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज (एम॰जी॰ विश्वविद्यालय, कोट्टयम द्वारा संचालित), लेबर इंडिया कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (एम॰जी॰ विश्वविद्यालय, कोट्टयम द्वारा संचालित), राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान आदि। स्कूल को 2021 में एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा भारत में 106वां और केरल में शीर्ष 5 विद्यालयों की श्रेणी में रखा गया है। स्कूल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित एथलेटिक्स मीट चैम्पियनशिप खिताब के 22 संस्करणों में से 14 संस्करणों में जीत हासिल की है और एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है।http://www.hindu.com/2004/12/11/stories/2004121105271800.htm https://web.archive.org/web/20050829121601/http://www.hindu.com/2004/12/11/stories/2004121105271800.htm dead 29 August 2005 Labour India wins overall championship लेबर इंडिया द्वारा समग्र चैम्पियनशिप जीता गया चैन्नई, भारत द हिन्दू 11 दिसंबर 2004http://www.hindu.com/2008/01/09/stories/2008010954032200.htm https://web.archive.org/web/20080111065112/http://www.hindu.com/2008/01/09/stories/2008010954032200.htm dead 11 जनवरी 2008 A winning six for Labour India Public School लेबर इंडिया पब्लिक स्कूल के लिए विजयी छक्का चैन्नई, भारत द हिन्दू 9 जनवरी 2008http://www.hindu.com/2007/09/14/stories/2007091456880300.htm https://web.archive.org/web/20080920085107/http://www.hindu.com/2007/09/14/stories/2007091456880300.htm dead 20 सितंबर 2008 Regional CBSE Schools Youth Festival, Labour India School leading क्षेत्रीय सी.बी.एस.ई स्कूल युवा महोत्सव में लेबर इंडिया स्कूल अग्रणी चैन्नई, भारत द हिन्दू 14 सितंबर 2007http://economictimes.indiatimes.com/News/News_By_Industry/Services/Education/Kerala_to_host_CBSE_National_Athletic_meet_for_the_first_time/rssarticleshow/2622375.cms Kerala to host CBSE National Athletic meet for the first time केरल पहली बार सी.बी.एस.ई राष्ट्रीय एथलेटिक मीट की मेजबानी करेगा द इकोनॉमिक टाइम्स
इतिहास
गुरुकुलम् एक संस्कृत शब्द है, जिसे वैदिक परंपरा में शिक्षण की एक प्राचीन भारतीय प्रणाली के अर्थ में प्रयुक्त किया जाता है। शिक्षा की इस प्रणाली में एक छात्र शिक्षक के साथ ही रहता है, जहाँ वह पढ़ने के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन के महत्त्वपूर्ण कार्यों में अपने गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त करता है। लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल की स्थापना 1993 में वी॰जे॰ जॉर्ज कुलंगारा द्वारा की गई थी। इस विद्यालय का स्वामित्व लेबर इंडिया एजुकेशनल सोसाइटी के पास है।
यह मरंगात्तुपिल्ली गाँव के पहाड़ी इलाके में स्थित है, जिस क्षेत्र को हाल ही में लेबर इंडिया हिल्स नाम दिया गया है।http://www.deepika.com/bestschools/gurukulam.htm About Labour India लेबर इंडिया के बारे में दीपिका 17 October 2007 https://web.archive.org/web/20070926220150/http://www.deepika.com/bestschools/gurukulam.htm 26 सितंबर 2007 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:विद्यालय
श्रेणी:शिक्षण संस्थान