Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत में शैक्षिक अनुशिक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|दिल्ली के पुराने राजिन्दर नगर का दृष्य भारत में शैक्षिक अनुशिक्षण (कोचिंग) का बहुत अधिक प्रचलन है और यह कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इसका कारण यह है कि अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिये स्पर्धा बहुत अधिक बढ़ गयी है। इस कारण बड़ी-बड़ी निजी कोचिंग संस्थाएँ बन गयीं हैं जिनके शिक्षकों को प्रतिवर्ष करोड़ों रूपए दिये जाते हैं। ये कोंचिंग संस्थान विद्यार्थियों को न केवल इंजीनियरी, मेडिकल, एमबीए, SAT, GRE आदि की तैयारी कराते हैं बल्कि अंग्रेजी, विदेशों में रोजगार आदि का भी कोचिंग देते हैं।Online coaching platforms see uptick https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/online-coaching-platforms-see-uptick/articleshow/63038350.cms The Times of India 23 February 2018 2 April 2019 15 May 2019 https://web.archive.org/web/20190515114123/https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/online-coaching-platforms-see-uptick/articleshow/63038350.cms live उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग इसके अंतर्गत वे संस्थान आते हैं जो छात्रों को किसी ऐसे प्रतियोगी परीक्षा की तयारी करवाते हैं, जो किसी शैक्षिक संस्थान में प्रवेष पाने के लिए आवश्यक है| विश्यालय स्तर पर वे परीक्षाएं, जो 12वीं कक्षा के पश्चात दी जाती हैं, इनमें NEET, IIT-JEE आदि शामिल हैं| पहले, इनमें अनेक परीक्षाएं होती थीं, जैसे AIEEE, CBSE-PMT, JIPMER, CLAT आदि, जिनमें से कुछ अब नहीं होती| स्नातक स्तर पर वे परीक्षाएं आती हैं, जो कॉलेज पूरा होने के बाद दी जाती हैं, जैसे CAT, JAM आदि| इस प्रकार की संस्थाओं में बहुधा प्रतियोगिता रहती है| इन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्द हैं Aakash, Career Launcher एवं FIIT-JEE। दिल्ली तथा कोटा, इस प्रकार की कोचिंग के लिए प्रसिद्द शहर हैं| नौकरी के लिए कोचिंग इसके अंतर्गत वे परीक्षाएं आती हैं जो सीधे नौकरी प्रदान करती हैं (तथापि, उनमें कुछ training शामिल हो सकती हैं)| 12वीं कक्षा के स्तर पर इनमें शामिल हैं NDA, Air Force X-Group, SSC-CHSL, AFMC तथा SCRA। ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए परीक्षाओं में शामिल हैं UPSC सिविल सेवा, SSC CGL, Bank PO, State PCS आदि| इनमें राष्ट्रीय स्तर पर पप्रख्यात हैं Vajiram and Ravi, दृष्टि, Paramount Coaching, एवं K.D Campus। इस प्रकार की कोचिंग के लिए मुख्य शहर हैं दिल्ली के मुख़र्जी-नगर एवं राजेंद्र-नगर, पटना व हैदराबाद| परन्तु हाल ही में SSC को लेकर, छात्रों में इन्टरनेट पर कोचिंग प्राप्त करने का चलन सामने आया है| इनमें से IAS स्तर की कोचिंग, अक्सर SSC की कोचिंग से लगभग दस गुना तक महँगी होती है| विदेश दौरों के लिए कोचिंग इन में वे संस्थान आते हैं जो GRE, TOEFL, IELTS, SAT आदि परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं| इन में अंग्रेजी बोलने से लेकर व्यक्तित्व-सुधार तक की तैयारी करवाई जाती हैं| इस प्रकार के संस्थान, विदेशी विश्विद्यालयों के साथ संलग्न भी रहते हैं, तथा उनमें प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी को सहयोग भी प्रदान करते हैं| सन्दर्भ श्रेणी:भारत में शिक्षा