411 REFERENCE · Wikipedia
विमुत्तिमग्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विमुत्तिमग्ग (संस्कृत : विमुक्तिमार्ग) एक बौद्ध आचार संहिता है जो परम्परागत रूप से अरहन्त उपतिस्स (पहली या दूसरी शताब्दी) द्वारा रचित मानी जाती है। छठी शताब्दी में संघपाल ने 'जिएतुओ दओ लुन' नाम से इसका चीनी भाषा में अनुवाद किया। मूल ग्रन्थ, जो पालि में या पालि मिश्रित संस्कृत में था, अब उपलब्ध नहीं है लेकिन इसका चीनी अनुवाद अब भी उपलब्ध है। सम्भवतः यह ग्रन्थ भारत में रचा गया था और बाद में किसी के द्वारा श्रीलंका ले जाया गया।
श्रेणी:पालि ग्रन्थ