Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिलेसिक प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिलेसिक मरमारा क्षेत्र ४,३०७ १,९८,८०९ ११ २२८ बिलेसिक (तुर्कः Bilecik) तुर्की के मध्यपूर्व में स्थित एक प्रांत है, जिसके पूर्व में बुर्सा, उत्तर में कोसेइलि और साकार्या, पश्चिम में बोलू, दक्षिणपूर्व में एस्किसेहिर और दक्षिण में कुताह्या है। इसका कुल क्षेत्रफल ४,३०७ किमी२ और जनसंख्या १,९८,८०९ है। प्रांत का अधिकतर भाग मरमारा क्षेत्र में है लेकिन गोल्पाज़ारि और सोगुत जिलो के कुछ पूर्वी भाग और इन्हिसार और येनिपज़र जिले काले सागर क्षेत्र में पड़ते हैं, दक्षिणपूर्व के छोटे भाग, बोज़ुयुक और सोगुत मध्य एनाटोलियाई क्षेत्र में हैं और बोज़ुयुक का दक्षिणपश्चिमी भाग एजियन क्षेत्र में पड़ता है। जिले बिलेसिक प्रांत ८ जिलों में विभक्त है। (राजधानी जिला गाढ़े में) बिलेसिक बोज़ुयुक गोल्पाज़ारि इन्हिसार ओस्मानेलि पज़र्येरि सोगुत येनिपज़र इतिहास यह क्षेत्र ३००० ईपू में निवासित था और कई ख्यातप्राप्त क्षेत्रों का भाग रहा जैसे: हिट्टिटीस (१४००-१२०० ईपू), फ़्राइजियन्स (१२००-६७६ ईपू), लाय्डिन्स (५९५-५४६ ईपू), फ़ारस (५४६-३३४ ईपू), रोमन (७४-३९५ ईस्वी) और बाईज़न्टाइन (३९५ ईस्वी से १३वीं सदी के अंत तक, इस अवधि में उम्मैयदों द्वारा दो बार छोटी अवधियों के लिए अधिकार किया गया)। यह वही क्षेत्र हैं जहाँ १२८१ में ऑटोमन साम्राज्य की स्थापना की गई थी और यह प्रांत कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक और सांस्कृतिक कलाकृतियों का स्रोत भी है। बाहरी कड़ियाँ Refik Arslan Öztürk Fen Lisesi / बिलेसिक का विज्ञान विद्यालय बिलेसिक मौसम पूर्वानुमान सूचना श्रेणी:तुर्की