411 REFERENCE · Wikipedia
दीपगीत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दीपगीत Deepgeet.jpg 150px महादेवी वर्मा राजपाल एंड संस, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली 10 मार्च 1983 हिंदी भारत कविता संग्रह गीत कविता संग्रह 103 81-7028-494-5
दीपगीत महादेवी वर्मा की दीपक संबंधी कविताओं का संग्रह है। दीप महादेवी जी का प्रिय प्रतीक है। डॉ शुभदा वांजपे के विचार से दीप महादेवी वर्मा का महत्त्वपूर्ण प्रतीक है,वांजपे प्रो शुभदा पुष्पक (अर्ध-वार्षिक पत्रिका) अंक-6 2006 कादम्बिनी क्लब हैदराबाद, भारत 118 editor: डॉ॰ अहिल्या मिश्र 23 अप्रैल 2007 प्रो श्याम मिश्र महादेवी की कविता में दीपक को साधनारत आत्मा का प्रतीक मानते हैं मिश्र प्रो श्याम महादेवी और उनकी संधिनी 2005 अशोक प्रकाशन नई दिल्ली 70 editor: 25 अप्रैल 2007 और प्रकाशक का कहना है कि अंधेरे में आलोक को नए नए अर्थ देती दीपगीत की कविताएँ मानवीय करुणा को रेखांकित करती हैं। वर्मा महादेवी दीपगीत 2005 राजपाल एंड संस नई दिल्ली पार्श्व जिल्द से editor: 25 अप्रैल 2007 निःसंदेह इन कविताओं के दीपकों में आशा की किरन और तिमिर से जूझने का साहस दिखाई देता है।
संग्रह में महादेवी के 46 गीत है जिसमें उनके कुछ अत्यंत लोकप्रिय गीत भी शामिल हैं जैसे दीप मेरे जल अकंपित घुल अचंचल, सब बुझे दीपक जला लूँ, किसी का दीप निष्ठुर हूँ, मधुर मधुर मेरे दीपक जल, क्यों न तुमने दीप बाला, जब यह दीप थके तब आना, धूप सा तन दीप सी मैं और यह मंदिर का दीप इत्यादि। इन सारे दीपगीतों को एक जगह देखना निश्चय ही आनंददायक है।
भूमिका यद्यपि केवल तीन पृष्ठों की है लेकिन इसको 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' शीर्षक देकर उन्होंने संग्रह का उद्देश्य भी स्पष्ट कर दिया है। उनकी अन्य पुस्तकों की तरह इस संग्रह की भूमिका भी अत्यंत रोचक और सारगर्भित है। जिससे उनके दीपक प्रेम को समझने में तो सहायता मिलती ही है, दीपक के सांस्कृतिक महत्व के विषय में भी प्रामाणिक जानकारी मिलती है।
दीपक के प्रति अपने अनुराग का कारण बताते हुए वे कहती हैं- "भारत के कला अलंकरण, आस्था, ज्ञान, सौंदर्य-बोध, साहित्य आदि में दीपक का प्रतीक विशेष महत्त्व रखता है। मेरे निकट भी वह प्रतीक इतना आवश्यक है कि मैं उसके माध्यम से बुद्धि और हृदय दोनों की बात सहज ही कह सकती हूँ।" वर्मा महादेवी दीपगीत 2005 राजपाल एंड संस नई दिल्ली 7 editor: 25 अप्रैल 2007
संग्रह में पाँच सुंदर रेखा चित्र भी हैं पर यह पता नहीं चलता कि ये रेखाचित्र महादेवी वर्मा द्वारा बनाए गए है या किसी अन्य कलाकार द्वारा।
टीका-टिप्पणी
श्रेणी:कविता संग्रह
श्रेणी:महादेवी वर्मा