Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुमार गन्धर्व सम्मान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुमार गंधर्व सम्मान डॉ. कमला शंकर, वाराणसी 2009-10 220px गायन मधयप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग भारत 1992-93 कुमार गंधर्व सम्मान मध्यप्रदेश शासन ने संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट युवा प्रतिभा को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 1992-93 से वार्षिक राष्ट्रीय सम्मान स्थापित किया है। इस सम्मान का नाम संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के अद्वितीय गायक पण्डित कुमार गंधर्व की स्मृति में रखा गया है।http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/awardजून 2020 InternetArchiveBot चयन के मापदंड सम्मान के समय कलाकार की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत; हिन्दुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत के लिए प्रतिवर्ष बारी-बारी से शास्त्रीय गायन और वादन में दिया जाता है। राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान का निकष सृजनात्मक उत्कृष्टता, प्रखर प्रयोगशीलता, निरन्तर सृजन सक्रियता और भावी संभावनाओं के निविर्वाद मानदण्ड रखे गये हैं। प्रक्रिया के अनुसार संस्कृति विभाग शास्त्रीय संगीत के कलाकारों, विशेषज्ञों, रसिकों, संगठनों और समाचार-पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों के माध्यम से उनके रचनात्मक वैशिष्ट्य ज्ञान और संसक्ति का लाभ लेते हुए उनसे सम्मान के लिए उपयुक्त कलाकारों के नामांकन करने का अनुरोध करता है। ये नामांकन विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाते हैं। इस समिति में राष्ट्रीय ख्याति के कलाकार और विशेषज्ञ होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो उसे अपनी तरफ से जोड़ ले। राज्य शासन ने चयन समिति की अनुशंसा को अपने लिए बंधनकारी माना है। मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि उसके अन्य अनेक राष्ट्रीय सम्मानों की तरह राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में युवा कलाकार को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। कुमार जी की अद्वितीय प्रतिभा के लिए यह मध्यप्रदेश की विनढा श्रद्धांजलि है। पुरस्कार कलाकार को सम्मान स्वरूप 2.51 लाख रुपये की राशि और सम्मान पट्टिका अर्पित की जाती है। प्राप्तकर्ता राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मानhttp://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/kumargandharva.asp संग्रहीत प्रति 9 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170410213811/http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/kumargandharva.asp 10 अप्रैल 2017 dead 1. अजय चक्रवर्ती1992-932. बुद्धादित्य मुखर्जी1993-943. राजन-साजन मिश्र1994-954. रवि किरण1995-965. मुकुल शिवपुत्र1996-976. शाहिद परवेज1997-987. उमाकान्त-रमाकान्त गुन्देचा1998-998.सु ई. गायत्री1999-009. उदय भवालकर2000-0110. शुजात हुसैन खाँ2001-0211. उस्ताद राशिद खाँ2002-0312. यू.ए. निवास2003-0413.सु अश्विनी भिड़े देशपाण्डे2004-0514.पण्डित रोनू मजूमदार2005-0615.सु आरती अंकलीकर टिकेकर2006-0716.सु कला रामनाथ2007-0817.पण्डित संजीव अभ्यंकर2008-0918.डॉ. कमला शंकर, वाराणसी2009-1019.वर्ष 2010-11शून्य घोषित20.वर्ष 2011-1221.सु रमा वैद्यनाथन, नई दिल्ली2008-09 2018 का गमधर्व पुरस्कार नीलाद्रि कुमार को दिया गया।https://mnaidunia.jagran.com/lite/madhya-pradesh/dewas-kumar-gandharva-award-foजून 2020 InternetArchiveBot सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान श्रेणी:मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कार