411 REFERENCE · Wikipedia
गोकुल शर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोकुल शर्मा 1985 12 25 yes गुवाहाटी, भारत दाएं हाथ के बल्लेबाज दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक बल्लेबाज असम 2004–वर्तमान 4 अक्टूबर 2015 http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/34584.html ESPNcricinfo
गोकुल शर्मा 25 दिसंबर 1985 को असम के गुवाहाटी में पैदा हुए। वर्तमान में असम की रणजी क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य हैं। गोरखा मूल के गोकुल ने असम के लिए अपना पहला मैच साल 2004 में अपने ही गृहनगर गुवाहाटी में तमिलनाडू के ख़िलाफ़ खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आगाज किया।http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/34584.html Gokul Sharma 4 अक्टूबर 2015 ESPNcricinfo दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं ऑफ स्पिनर गोकुल ने उस मैच में 29 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी झटके थे। गोकुल ने अब तक अपने प्रथम श्रेणी करियर के 41 मैचों में पांच शतको के साथ 1963 रन बनाए हैं। गेंदबाजी करते हुए अन्होंने 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
गोकुल शर्मा भारत में सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले गोरखा क्रिकेटर भी हैं। उनके अलावा सर्विसेज की तरफ से रिकार्ड 23 सालों तक क्रिकेट खेलने वाले धनश्याम थापा ने 1977 से 2000 के बीच 25 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 885 रन बनाए थे। इस तरह गोकुल भारत के सबसे सफल गोरखा प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं। भारत के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले अन्य गोरखा क्रिकेटर में सर्विसेज के आर थापा ने भी 1985-86 में 1 रणजी मुकाबला खेला था। गोकुल सीमित ओवर के मुकाबलों मे असम के उपयोगी आलराउंडर में शुमार किए जीते हैं, उन्होंने 35 घरेलू वनडे में 604 रन बनाने के अलावा 24.16 की औसत से 24 विकेट भी चटकाएं हैं। साथ ही 21 टी 20 मैच में 140 रन के अतिरिक्त 12 विकेट भी झटके हैं।
वह 2017-18 रणजी ट्रॉफी में असम के लिए छह मैचों में 429 रन बनाकर अग्रणी रन-स्कोरर थे।http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/averages/batting_bowling_by_team.html?id=12014;team=1601;type=tournament Ranji Trophy, 2017/18: Assam batting and bowling averages ESPNcricinfo 3 अप्रैल 2018 वह 2018-19 रणजी ट्रॉफी में भी असम के लिए आठ मैचों में 570 रन बनाकर अग्रणी रन-स्कोरर थे।http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/averages/batting_bowling_by_team.html?id=12592;team=1601;type=tournament Ranji Trophy, 2018/19 - Assam: Batting and bowling averages ESPNcricinfo 10 जनवरी 2019
सन्दर्भ