411 REFERENCE · Wikipedia
ससमय अभिकलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संगणक विज्ञान तथा नियन्त्रण प्रणाली के सन्दर्भ में, ससमय अभिकलन (real-time computing (RTC) या reactive computing) का अर्थ समुचित हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के मेल से किसी निश्चित समय के भीतर किसी गणना को पूरा करके उसका परिणाम देने से है। उदाहरण के लिए, किसी मोटर की चाल को आवश्यकतानुसार कम-अधिक करने या नियन्त्रित करने के लिए उसके साथ परिवर्तनशील चाल ड्राइव (VFD) लगी हुई है जिसमें एक अन्तःस्थापित तंत्र (embedded system) लगा है। मान लिया कि मोटर की चाल को सही प्रकार से नियन्त्रित कर पाने के लिए आवश्यक है कि यह अन्तःस्थापित तन्त्र एक निश्चित गणना करके प्रत्येक 1 मिलीसेकेण्ड बाद बताना है कि परिवर्तनशील चाल ड्राइव कितना वोल्टेज मोटर को दे। यदि गणना का यह कार्य बहुत जटिल है, या गणना करने वाला हार्डवेयर तेज गति से काम करने वाला नहीं है, तो हो सकता है कि वह गणना 1 मिलीसेकेण्ड में पूरी न हो पाए। ऐसी स्थिति में देरी से गणना का प्रैणाम प्राप्त होगा और मोटर की चाल का नियन्त्रण जितना ठीक से होना चाहिए उतना ठीक से नहीं हो पाएगा। इस कारण ससमय अभिकन बहुत महत्वपूर्ण है और इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हार्डवेयर और सोफ़्टवेयर का चुनाव सावधानीपूर्वक करना पड़ता है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
सिमुलेशन
अन्तःस्थापित तंत्र
माइक्रोकंट्रोलर
सकाल प्रचालन तंत्र
श्रेणी:अभिकलन