Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चौपाये

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चतुष्पाद Late Devonian–Present, 367.5 0 Extant tetrapoda.jpg 250px कुछ आधुनिक चतुष्पाद, ऊपर-बाएँ से दक्षिणावर्त मण्डूक, होआतज़िन (पक्षी), स्किंक, चूहा प्राणी रज्जुकी चतुष्पाद गुडरिच, १९३० उपसमूह Batrachomorpha Reptiliomorpha कशेरुकी हनुमुखी चतुष्पाद उन प्राणियों का महावर्ग है जो पृथ्वी पर चार पैरों पर चलने वाले सर्वप्रथम कशेरुकी प्राणियों के वंशज हैं। इसमें सारे वर्तमान और विलुप्त उभयचर, सरीसृप, स्तनधारी, पक्षी और कुछ विलुप्त मछलियाँ शामिल हैं। यह सभी आज से लगभग ३९ करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी के डिवोनी कल्प में उत्पन्न हुई कुछ समुद्री लोब-फ़िन मछलियों से क्रम-विकसित हुए थे।Alexander Pyron R. July 2011 Divergence Time Estimation Using Fossils as Terminal Taxa and the Origins of Lissamphibia https://archive.org/details/sim_systematic-biology_2011-07_60_4/page/466 Systematic Biology 60 466–481 10.1093/sysbio/syr047 4 21540408 चौपाये सब से पहले कब समुद्र से निकल कर ज़मीन पर फैलने लगे, इस बात को लेकर अनुसंधान व बहस जीवाश्मशास्त्रियों में जारी है।Narkiewicz, Katarzyna; Narkiewicz, Marek (January 2015). "The age of the oldest tetrapod tracks from Zachełmie, Poland". Lethaia 48 (1): 10–12. doi:10.1111/let.12083. ISSN 0024-1164. हालांकि वर्तमान में अधिकतर चौपाई जातियाँ धरती पर रहती हैं, पृथ्वी की पहली चौपाई जातियाँ सभी समुद्री थीं। उभयचर अभी-भी अर्ध-जलीय जीवन व्यतीत करते हैं और उनका आरम्भ पूर्णतः जल में रहने वाले मछली-रूपी बच्चें से होता है। लगभग ३४ करोड़ वर्ष पूर्व ऐम्नीओट उत्पन्न हुये, जिनके शिशुओं का पोषण अंडों में या मादा के गर्भ में होता है। इन ऐम्नीओटों के वंशजों ने पानी में अंडे छोड़ने-वाले उभयचरों की अधिकतर जातियों को विलुप्त कर दिया हालांकि कुछ वर्तमान में भी अस्तित्व में हैं। आगे चलकर यह ऐम्नीओट भी दो मुख्य शाखाओं में बंट गये। एक शाखा में छिपकलियाँ, डायनासोर, पक्षी और उनके सम्बन्धी उत्पन्न हुए, जबकि दूसरी शाखा में स्तनधारी और उनके अब-विलुप्त सम्बन्धी विकसित हुए। जहाँ मछलियों में क्रम-विकास से चार-पाऊँ बनकर चौपाये बने थे, वहीं सर्प जैसे कुछ चौपायों में क्रम-विकास से ही यह पाऊँ ग़ायब हो गये। कुछ ऐसे भी चौपाये थे जो वापस समुद्री जीवन में चले गये, जिनमें ह्वेल शामिल है। फिर-भी जीववैज्ञानिक दृष्टि से चौपायों के सभी वंशज चौपाये ही समझे जाते हैं, चाहें उनके पाँव हो या नहीं और चाहे वे समुद्र में रहें या धरती पर।Canoville, Aurore; Laurin, Michel (June 2010). "Evolution of humeral microanatomy and lifestyle in amniotes, and some comments on paleobiological inferences". Biological Journal of the Linnean Society 100 (2): 384–406. doi:10.1111/j.1095-8312.2010.01431.x. इन्हें भी देखें सार्कोप्टरिजियाए (लोब-फ़िन मछलियाँ) ऐम्नीओट क्रम-विकास (इवोल्यूशन) सन्दर्भ श्रेणी:चौपाये प्राणी श्रेणी:प्राणी शारीरिकी श्रेणी:कशेरुक