411 REFERENCE · Wikipedia
जानकी मन्दिर, नेपाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जानकी मन्दिर Janki Mandir.JPG जानकी मन्दिर Nepal नेपाल में स्थिति 26 43 50 N 85 55 32 E NP title नौलखा मन्दिर/ नौ लाख का मन्दिर क्ल जानकी मन्दिर इ9म्8 नेपाल धनुषा जनकपुरधाम, जनकपुर, नेपाल 78 राम सीता विवाह पंचमी, राम नवमी हिन्दू, राजपूत १९११ मध्य भारत की टीकमगढ़ की महारानी वृषभानु कुमारी जो की बुंदेला राजवंश की थी
जानकी मन्दिर नेपाल के जनकपुर के केन्द्र में स्थित एक हिन्दू मन्दिर एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह हिन्दू देवी सीता को समर्पित है। मन्दिर की वास्तु हिन्दू-राजपूत वास्तुकला है। यह नेपाल में सबसे महत्त्वपूर्ण राजपूत स्थापत्यशैली का उदाहरण है और जनकपुरधाम भी कहलाता है। यह मन्दिर ४८६० वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित है। इसका निर्माण १८९५ में आरम्भ होकर १९११ में पूर्ण हुआ था।http://www.nepalklubben.com/janaki-temple-pil नेपालक्लुब्बेन पर जानकी मन्दिर 12 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140225112651/http://www.nepalklubben.com/janaki-temple-pil 25 फ़रवरी 2014 dead मन्दिर परिसर एवं आसपास ११५ सरोवर एवं कुण्ड हैं, जिनमें गंगासागर, परशुराम कुण्ड एवं धनुष-सागर अत्याधिक पवित्र कहे जाते हैं।http://welcomenepal.com/promotional/tourist-destination/janakput/ नॅचुरल नेपाल पर जनकपुर 12 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140812204803/http://welcomenepal.com/promotional/tourist-destination/janakput/ 12 अगस्त 2014 dead
इतिहास
जानकी मन्दिर का निर्माण मध्य भारत के टीकमगढ़ की रानी वृषभानु कुमारी के द्वारा १९११ ईसवी में करवाया गया था। इसकी तत्कालीन लागत नौ लाख रुपये थी। इस कारण से स्थानीय लोग इसे नौलखा मन्दिर भी कहते हैं।
१६५७ में देवी सीता की स्वर्ण प्रतिमा यहां मिली थी और मान्यतानुसार सीता माता विवाह पूर्व यहीं रहतीं थीं। कहते हैं इस स्थान की खोज एक बैरागी शुरकिशोरदास ने की थी जब उन्हें यहां सीता माता की प्रतिमा मिली थी। असल में शूरकिशोरदास बैरागी ही आधुनिक जनकपुर के संस्थापक भी थे। इन्हीं संत ने सीता उपासना (जिसे सीता उपनिषद भी कहते हैं) का ज्ञान दिया था। मान्यता अनुसार राजा जनक ने इसी स्थान पर शिव-धनुष के लिये तप किया था। वर्तमान में इस मंदिर पर रामानंदी संप्रदाय के बैरागी साधुओं का प्रभुत्व है व श्री रामतपेश्वर दास वैष्णव जी इस मंदिर के महन्त हैं।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
सीता माई मन्दिर
बाहरी कड़ियाँ
सीता उपनिषद
जानकी मन्दिर गूगल मानचित्र पर
https://web.archive.org/web/20140812204803/http://welcomenepal.com/promotional/tourist-destination/janakput/
श्रेणी:मन्दिर