Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अलगू राय शास्त्री

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अलगू राय शास्त्री ( जन्म २९ जनवरी १९०० ) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, शिक्षाविद् एवं कानूनविद् थे वे पहली लोकसभा के आजमगढ़ पूर्व से सदस्य थे, जिसे अब घोसी कहा जाता है। वे संविधान सभा के सदस्य थे।महान देशभक्त व कानूनविद् थे अलगू राय शास्त्री http://www.jagran.com/uttar-pradesh/mau-10082431.html दैनिक जागरण २९ जनवरी २०१३ ९ अक्टूबर २०१४ https://web.archive.org/web/20150114025830/http://www.jagran.com/uttar-pradesh/mau-10082431.html 14 जनवरी 2015 live वे उत्तर प्रदेश काँग्रेस के प्रेसिडेंट थे। संविधान सभा में उन्होंने अपने वाक-चातुर्य से सबको प्रभावित किया। हिंदी को राजभाषा बनाए जाने के सवाल पर उनकी वक्तृता ने राष्ट्रभाषा के गौरव को स्थापित किया। शास्त्री जी का जन्म २९ जनवरी १९०० में अमिला गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम द्वारिका राय तथा माता का नाम कमल देवी था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा अमिला व उच्च शिक्षा काशी विद्यापीठ वाराणसी से पूरा हुआ। १९२० में असहयोग आंदोलन में विद्यार्थी होते हुए भी जेल यात्रा किए। जेल से छूटने के बाद १९२३ में विद्यापीठ से शास्त्री की डिग्री प्राप्त कर सक्रिय राजनीति में भागीदारी की। आपने राजनीति के आलवा साहित्य के क्षेत्र में भी काम किया। सन्दर्भ माटी के लाल - http://thesharpreporter.com/?p=13375 https://web.archive.org/web/20210620135714/http://thesharpreporter.com/?p=13375 20 जून 2021 श्रेणी:प्रथम लोक सभा सदस्य श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग श्रेणी:आज़मगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व