411 REFERENCE · Wikipedia
जन्मसिद्ध नागरिकता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
upright=1.35|thumb|जन्म के अधिकार से नागरिकता देने वाले देशनागी साबोल्च 80 Countries That Give Citizenship to Those Born on Their Soil. https://www.imidaily.com/analysis/80-countries-that-give-citizenship-to-those-born-on-their-soil/ आईएमआई डेली 25 अगस्त 2026 en 80 देश जो अपनी धरती पर पैदा होने वाले लोगों को नागरिकता देते हैं। :
#0000ff देश में पैदा हुए लोगों के लिए बिना किसी शर्त के जन्मसिद्ध नागरिकता
#00ccff शर्तों के साथ जन्मसिद्ध नागरिकता
#ccffff जन्म के आधार पर नागरिकता खत्म कर दी गई
#E0E0E0 जन्म के आधार पर नागरिकता नहीं
जन्मसिद्ध नागरिकता (Birthright Citizenship) किसी देश या राज्य की सीमा के भीतर पैदा हुए व्यक्ति को वहाँ की राष्ट्रीयता या नागरिकता पाने का अधिकार है।सी.पी. शर्मा राजनीति विज्ञान (राजनीतिक सिद्धांत) राम प्रसाद पब्लिकेशंस आगरा 144 https://www.google.co.in/books/edition/POLITICAL_SCIENCE_POLITICAL_THEORY_IN_HI/7tGwEAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7+%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%A4%E0%A4%BE&pg=PA144&printsec=frontcover 25 अगस्त 2026jus soli https://www.merriam-webster.com/dictionary/jus%20soli मेरियम-वेब्स्टर शब्दकोश 25 अगस्त 2026 en जस सोली नागरिकता न केवल देश की सीमा के भीतर पैदा हुए बच्चों को दी जाती है, बल्कि उस देश का झंडा लगे जहाज़ या विमान में पैदा हुए बच्चों को भी दी जाती है। जन्मसिद्ध (जन्म स्थान के आधार पर) नागरिकता को लैटिन भाषा में जस सोली (Jus Soli)Definition of 'jus soli' https://www.collinsdictionary.com/dictionary/english/jus-soli कॉलिन्स डिक्शनरी 25 अगस्त 2026 en 'जस सोली' की परिभाषा कहा जाता है, जिसका अर्थ है — 'मिट्टी का अधिकार'।birthright citizenship https://www.britannica.com/topic/birthright-citizenship ब्रिटानिका 25 अगस्त 2026 en जन्मसिद्ध नागरिकता जस सोली अंग्रेज़ी सामान्य कानून का हिस्सा था, जबकि इसके विपरीत जस सैंग्विनिस (Jus Sanguinis) यानी 'खून का अधिकार' 1804 के फ़्रेंच नागरिक संहिता से जुड़ा था।
पृष्ठभूमि
thumb|बिना नागरिकता की स्थिति को कम करने के सम्मेलन में शामिल देशों का नक्शा। हरे रंग—सम्मेलन में शामिल देश, हल्के हरे रंग में—जिन देशों ने हस्ताक्षर तो किया है लेकिन मंज़ूरी नहीं दी है, स्लेटी रंग में— जो सदस्य नहीं हैं।
जन्मसिद्ध नागरिकता को जस सोली के साथ-साथ लेक्स सोली के नाम से भी जाना जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल सर्वप्रथम वर्ष 1860 के आसपास फ्रांसीसी कानून-विशेषज्ञ चार्ल्स डेमोलॉम्बे द्वारा किया गया था।
जो बच्चे किसी दूसरे देश की राजनयिक या वाणिज्यदूत संबधी सेवा में कार्यरत माता-पिता से पैदा होते हैं, वे अक्सर उस देश में जन्मसिद्ध नागरिकता पाने के हकदार नहीं होते। जन्मसिद्ध नागरिकता का नियम ज़्यादातर अमेरिका महाद्वीप के देशों में पाया जाता है। अमेरिका के बाहर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ मिश्रित व्यवस्था है। ये देश सीमित आधार पर उन बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता देते हैं जो किसी अन्य देश की नागरिकता पाने के योग्य नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए अविवाहित महिलाओं से जन्मे बच्चे या ऐसे देशों के बच्चे जो माँ के आधार पर नागरिकता (जस सैंग्विनिस) को मान्यता नहीं देते हैं।
कुछ देशों में जन्म-स्थान के आधार पर नागरिकता पर पाबंदी लगाने का चलन है। इस पाबंदी के तहत यह अनिवार्य किया जाता है कि बच्चे के जन्म के समय उसके माता-पिता में से कम से कम एक उस देश का नागरिक, राष्ट्रीय या कानूनी तौर पर स्थायी निवासी हो।
राज्यविहीनता में कमी
राज्यविहीनता में कमी का अर्थ है किसी व्यक्ति के पास नागरिकता न होने की समस्या को दूर करना और उन्हें कानूनी पहचान दिलाना। जिन देशों ने नागरिकता-विहीनता (Statelessness) को कम करने से संबंधित 1961 के सम्मेलन में भाग लिया है, वे अपने क्षेत्र में पैदा हुए लोगों को नागरिकता देने के लिए बाध्य हैं। ऐसा ना करने पर वे व्यक्ति नागरिकता-विहीन हो जाते हैं।
इन्हें भी देखें
संयुक्त राज्य की नागरिकता
अज़रबैजान प्रजातांत्रिक गणतंत्र
जापानी नागरिक
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Jus soli जन्मसिद्ध नागरिकता
श्रेणी:नागरिकता
श्रेणी:विधि
श्रेणी:गणतंत्रवाद