Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैन ऑफ़ स्टील (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैन ऑफ़ स्टील २०१३ की एक सुपरहीरो फिल्म है, जो डीसी कॉमिक्स के चरित्र सुपरमैन पर आधारित है। यह एक ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म है, जिसका निर्माण लेजेंड्री पिक्चर्स, डीसी एंटरटेनमेंट, सिंकोपी इंक तथा क्रुएल एंड अनयुस्युअल फिल्म ने किया है, तथा वितरण वॉर्नर ब्रॉस. ने किया है। यह डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की प्रथम फ़िल्म है। ज़ैक स्नायडर द्वारा निर्देशित तथा डेविड एस॰ गोयर द्वारा लिखी गई इस फिल्म में हेनरी कैविल, एमी एडम्स तथा माइकल शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मैन ऑफ़ स्टील पुरानी सुपरमैन फिल्मं शृंखला का एक रीबूट है, और सुपरमैन की उत्पत्ति की कहानी शुरू से बताती है। इस फिल्म में क्लार्क केंट को पता चलता है, कि वह वास्तव में क्रिप्टन से आया एक शक्तिशाली एलियन है, और फिर वह सुपरमैन के रूप में मानव जाति के संरक्षक की भूमिका ग्रहण करता है, और जनरल ज़ॉड को मानवता को नष्ट करने से रोकने के प्रयास करता है। फिल्म का विकास २००८ में प्रारम्भ हुआ, जब वॉर्नर ब्रॉस. ने कॉमिक बुक लेखकों, पटकथा लेखकों तथा निर्देशकों से सुपरमैन फिल्म शृंखला को रीबूट करने पर राय मांगना आरम्भ किया। २००९ में जेरी सीगल ने न्यायलय में एक मुकदमा जीतकर सुपरमैन चरित्र पर पुनः अधिकार प्राप्त कर लिया। न्यायलय के आदेश में कहा गया कि अगर वॉर्नर ब्रॉस ने २०११ तक फिल्म का निर्माण प्रारम्भ नहीं किया, तो उन्हें सीगल तथा शुस्टर के परिवारों को हर्जाना देना होगा। द डार्क नाईट राइसेस के निर्माण के समय निर्माता क्रिस्टोफर नोलन को डेविड एस॰ गोयर की कहानी पसंद आई, और फिर अक्टूबर २०१० में स्नायडर को फिल्म को निर्देशित करने के लिए चुना गया। फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी अगस्त २०११ में इलिनोइस के वेस्ट शिकागो नगर में शुरू हुई, और फिर वैंकोवर तथा प्लानो में जाकर समाप्त हुई। मैन ऑफ़ स्टील को १४ जून २०१३ को सिनेमाघरों में २डी, ३डी तथा आईमैक्स प्रारूपों में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं प्राप्त हुई, तथा विश्व भर में ६६८ मिलियन की कमाई के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। समीक्षकों ने फिल्म के दृश्यों, एक्शन अनुक्रमों तथा हांस ज़िमर के संगीत की सराहना की, परन्तु इसकी गति, और पात्र विकास में कमी की आलोचना की। २५ मार्च २०१६ को फिल्म की अगली कड़ी, बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस रिलीज़ की गई। == कथानक == जब ग्रह के अंदरूनी हिस्से के अत्यधिक खनन के कारण क्रिप्टन अस्थिर हो गया, तो क्रिप्टन की सर्वोच्च परिषद के मुख्य सलाहकार, जोर-एल ने परिषद से अनुवांशिक कोडेक्स पर नियंत्रण की मांग की। इससे पहले कि इस पर कोई कार्रवाई होती, जोर-एल के पुराने दोस्त जनरल ज़ॉड के नेतृत्व में सैनिकों ने विद्रोह कर दिया, और सभी पार्षदों को गिरफ्तार कर लिया। यह देखकर कि क्रिप्टन शीघ्र ही बर्बाद होने वाला है, जोर-एल ने जेनेटिक कोडेक्स को चुरा लिया और अपने शिशु पुत्र काल-एल के डीएनए में उन्हें डाल दिया, जो कई सदियों में पहला प्राकृतिक रूप से पैदा हुआ क्रिप्टोनियन बच्चा था। अपने पुराने कवच को देते हुए, जोर-एल ने अपने बेटे को प्रीप्रोग्राम किए गए अंतरिक्ष यान पर भागने की अनुमति देने के लिए अपने जीवन को बलिदान कर दिया। ज़ॉड ने तुरंत रॉकेट के विनाश का आदेश दे दिया, लेकिन तब तक कि परिषद के वफादार सैनिकों ने उसके विद्रोह को कुचल दिया था। इसके बाद ज़ॉड और अन्य जीवित विद्रोहियों को राजद्रोह का दोषी ठहराया गया, और क्रिप्टन के विस्फोट से कुछ ही क्षण पहले फैंटम जोन में भेज दिया गया। जोर-एल के दिए निर्देशांकों का अनुसरण करते हुए अंतरिक्ष यान क्रैश होकर पृथ्वी पर स्मालविले, कान्सास में भूमि पर उतरता है, जहां काल-एल एक निस्संतान जोड़े, जोनाथन और मार्था केंट, को मिलता है और वे उसे क्लार्क नाम देते हुए अपने पुत्र के रूप में पालने लगते हैं। धीरे धीरे क्लार्क अलौकिक शक्तियों के विकास के परिणामस्वरूप एक अकेला सा युवा बन जाता है जो हर समय अपनी शक्तियों को दूसरों से छिपाने की कोशिश करता रहता है। इसके बाद जोनाथन उसे उसके जन्म के बारे में बताता है, और उसे अपनी शक्तियों को छिपाते रहने का आग्रह करता है। कुछ वर्षों बाद, एक बवंडर में फंसकर क्लार्क के सामने ही जोनाथन की मृत्यु हो जाती है, क्योंकि जोनाथन ने उसे बचाने के लिए मना कर रखा होता है। इस अपराधबोध से परेशान, और अपने जीवन में एक नया उद्देश्य तलाशने के लिए, क्लार्क कई चरणों में एक विस्तृत अवधि के लिए दुनिया की यात्रा पर निकल पड़ता है। कई महीनों बाद, मेट्रोपोलिस में डेली प्लैनेट की रिपोर्टर लोइस लेन को कनाडाई आर्कटिक में क्रिप्टोनियन स्काउट जहाज की खोज की जांच करने के लिए भेजा जाता है। एक कार्यकर्ता के रूप में छिपकर क्लार्क भी जहाज में प्रवेश करता है, और जोर-एल द्वारा छोड़ी गई एक प्रमुख कंजी द्वारा इसके केंद्रीय कंप्यूटर को सक्रिय कर देता है, जो उसे अपने पिता के जैसी बनाई गई एक एआई] से वार्ता करने की अनुमति दे देता है। एआई उसे बताती है कि क्लार्क को पृथ्वी पर यहां के लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए भेजा गया है, और उसे उसके परिवार के प्रतीक वाली एक क्रिप्टोनियन वेशभूषा प्रदान करती है। क्लार्क का पीछा करते हुए, लोइस अनजाने में जहाज की सुरक्षा प्रणाली के निशाने पर आ जाती है, और फिर क्लार्क अपनी वेशभूषा पहनने और अपनी उड़ान क्षमताओं का परीक्षण करने से पहले ही लोइस को बचाने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग कर देता है। इस घटना पर एक लेख प्रकाशित करने के लिए पर्यवेक्षक पेरी व्हाइट को मनाने में असमर्थ, लोइस क्लार्क को ढूंढती है, और उसके रहस्य को सुरक्षित रखने के लिए सहमत हो जाती है। फैंटम जोन से बच निकलकर, ज़ॉड और उसका दल एक स्काउट पोत से ट्रांसमिशन को रोकता है, और काल-एल को ढूंढता हुआ पृथ्वी की ओर निकल पड़ता है। काल-एल के समीप पहुंचते ही ज़ॉड एक वैश्विक घोषणा प्रसारित करता है कि काल या तो आत्मसमर्पण कर दे, या युद्ध का जोखिम उठाए। क्लार्क तुरंत संयुक्त राज्य की वायुसेना से मिलता है, और लोइस को अपने साथ बंधक के रूप में शामिल करने के साथ वायुसेना की आज्ञा का अनुपालन करने के लिए सहमत हो जाता है। ज़ॉड उसे बताता है कि उसके पास कई टेराफॉर्मिंग डिवाइस हैं, जिन्हें विश्व इंजन कहा जाता है, और उनकी सहायता से वह पृथ्वी को एक नए क्रिप्टन में बदलना चाहता है। ज़ॉड का विज्ञान अधिकारी, जैक्स-उर, क्रिप्टोनियन उपनिवेशवादियों की नई नस्ल बनाने के लिए क्लार्क का जीन निकालता है, और मानवता को खत्म कर आनुवांशिक शुद्धता के ज़ॉड के आदर्शों के आधार पर नए समाज के निर्माण की तयारी शुरू करता है। जोर-एल की सहायता से क्लार्क और लोइस वहां से भाग निकलते हैं, और ज़ॉड द्वारा आक्रमण का आदेश जारी होते ही अमेरिकी सेना को इसकी सूचना दे देते हैं। ज़ॉड क्रिप्टोनियन जहाज से विश्व इंजन को तैनात करता है, जो हिंद महासागर में जा गिरता है, और जहाज के माध्यम से पूरे ग्रह पर एक बीम फायर करना शुरू करता है, जिससे मेट्रोपोलिस को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, और ज़ॉड की टेराफॉर्मिंग रणनीति शुरू हो जाती है। कोडनेम "सुपरमैन" से प्रसिद्ध हो चुका क्लार्क टेराफॉर्मिंग प्लेटफॉर्म वाले जहाज को नष्ट कर देता है, जबकि सेना आत्मघाती हमले की शुरुआत करके, ज़ॉड की सेना को मार देती है। जहाज के नष्ट होते ही क्रिप्टन का पुनरुत्थान करने की ज़ॉड की एकमात्र आशा समाप्त हो जाती है, और उसने पृथ्वी और उसके निवासियों को नष्ट करने की कसम खाता है। ज़ॉड की सुपरमैन से लड़ाई होती है, और इस प्रक्रिया में वे दोनों मेट्रोपोलिस शहर को नष्ट कर देते हैं। लड़ते-लड़ते वे एक ट्रेन स्टेशन में पहुंचते हैं, जहां ज़ॉड कुछ यात्रियों को मारने का प्रयास करता है, जिससे क्रोधित होकर सुपरमैन उसकी गर्दन तोड़ देता है, जिससे तत्काल उसकी मृत्यु हो जाती है। सुपरमैन सरकार से तब तक स्वतंत्र रूप से कार्य करने की सिफारिश है, जब तक कि वह मानवता के खिलाफ नहीं हो जाए। लोगों का ध्यान आकर्षित किए बिना खतरनाक स्थितियों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए, क्लार्क डेली प्लैनेट में एक फ्रीलांस संवाददाता के रूप में नौकरी करने लगता है। == पात्र == इनके अतिरिक्त हैरी लेनिक्स लेफ्टिनेंट कमांडर कैल्विन स्वानविक के रूप में दिखे, जो संयुक्त राज्य की सेना में एक जनरल है, और सेना की उत्तरी कमान का डिप्टी कमांडर है। क्रिस्टीना रेन ने जनरल स्वानविक की असिस्टेंट, कैप्टन कैरी फैरिस की भूमिका निभाई। रिचर्ड शिफ़ डॉ॰ एमिल हैमिल्टन के रूप में दिखे, जो एक वैज्ञानिक है और डीएआरएपीए के लिए संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों के साथ काम करता है। कार्ला गुगिनो ने क्रिप्टोनियन एआई सेवा-रोबोट, केलोर की आवाज दी। मैकेंज़ी ग्रे एक क्रिप्टोनियन वैज्ञानिक, जैक्स-उर की भूमिका में दिखे, जो जनरल ज़ॉड के अनुयायियों में से एक है। माइकल केली डेली प्लैनेट के कर्मचारी स्टीव लोम्बार्ड, और रेबेका बुलर ने डेली प्लैनेट के एक प्रशिक्षु जेनी जूरविच का किरदार निभाया। जैक फोले, जादिन गोल्ड और रोवेन कान क्रमशः पीट रॉस, लाना लैंग और केनी ब्रेवरमैन, की भूमिका में दिखे, जो हाईस्कूल में क्लार्क केंट के सहपाठी हैं; जोसेफ क्रैनफोर्ड ने वयस्क पीट रॉस की भूमिका निभाई। रिचर्ड सीट्रोन, सामंथा जो, रेवार्ड डुफ्रेसेन और अपोलोनिया वानोवा ने क्रमश: टोर-एन, कार-वेक्स, देव-एम II और नादिरा का अभिनय किया, जो जनरल ज़ॉड के आदेशों का पालन करने वाले क्रिप्टोनियन सैनिक हैं। == सन्दर्भ ==