Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कबीर सम्मान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय कबीर सम्मान के शिव रेड्डी 2016 220px मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग भारत राष्ट्रीय कबीर सम्मान मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने साहित्य और सृजनात्मक कलाओं में उत्कृष्टता तथा श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने, साहित्य और कलाओं में राष्ट्रीय मानदण्ड विकसित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय सम्मानों और राज्य स्तरीय सम्मानों की स्थापना की हैhttp://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/kabir.asp संग्रहीत प्रति 9 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170410213813/http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/kabir.asp 10 अप्रैल 2017 dead । उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय कविता के लिए राष्ट्रीय कबीर सम्मान की स्थापना की है। महान संत कवि कबीर ने सदियों पहले कविता का पुनराविष्कार किया था और उसे नयी निभीर्कता दी थी। देश के अनेक भागों में वे आज भी सबसे लोकप्रिय कवि हैं। चयन के मापदंड प्रक्रिया के अनुसार संस्कृति विभाग सभी भारतीय भाषाओं के कवियों, साहित्यकारों, समीक्षकों और साहित्यिक संस्थाओं आदि से उनके रचनात्मक वैशिष्ट्य, ज्ञान और साहित्य संसक्ति का लाभ लेते हुए सम्मान के लिए उपयुक्त कवियों के नामांकन का अनुरोध करता है। ये नामांकन संकलित करके विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाते हैं। इस समिति में राष्ट्रीय ख्याति के साहित्यकार और विशेषज्ञ शामिल होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो अपनी तरफ से उसे जोड़ लें। राज्य शासन ने चयन समिति की अनुशंसा को अपने लिए बंधनकारी माना है और सदैव निरपवाद रूप से इसका पालन भी किया है।असाधारण सृजनात्मकता, उत्कृष्टता और दीर्घ साधना के निरपवाद सर्वोच्च मानदण्डों को राष्ट्रीय कबीर सम्मान का निकष बनाया गया है। चयन की निश्चित प्रक्रिया से यह स्पष्ट है कि सभी स्तरों पर विशेषज्ञों की हिस्सेदारी है और इस बात का ध्यान रखा गया है कि जहाँ एक ओर साहित्यिक उपलब्धियों के बारे में एक तरह का व्यापक मत संग्रह संदर्भ के लिए उपलब्धा रहे वहीं सम्मान से विभूषित किये जाने वाले कवि का चयन असंदिग्ध निष्ठा और विवेक वाले विशेषज्ञ पूरी निष्पक्षता, वस्तुपरकता और निर्भयता के साथ ऐसे मानदण्डों के आधार पर करें जो उत्तरदायी जीवन-दृष्टि, गम्भीर कलानुशासन और सौन्दर्य बोध पर आश्रित हैं। पुरस्कार इस सम्मान के अंतर्गत तीन लाख रुपये की राशिhttp://www.mp.gov.in/en/web/guest/awards1 संग्रहीत प्रति 22 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20161009104334/http://www.mp.gov.in/en/web/guest/awards1 9 अक्तूबर 2016 dead और सम्मान पट्टिका भेंट की जाती है। प्राप्तकर्ता राष्ट्रीय कबीर सम्मान प्राप्तकर्ता वर्ष गोपाल कृष्ण अडिग1986-87 सुभाष मुखोपाध्याय1987-88डॉ. हरभजन सिंह1988-89 शमशेर बहादुर सिंह1989-90 विन्दा करन्दीकर1990-91 हरिन्द्र दवे1991-92 रमाकान्त रथ1992-94 नवकान्त बरुआ1995-96 के. अय्यप्प पणिक्कर1996-97 शंखो घोष1997-98 सीतांशु यशस्वन्द्र1998-99 नारायण सुर्वे1999-00 सीताकान्त महापात्र2000-01 कुंवर नारायण2001-02डॉ. चन्द्रशेखर कम्बार2002-03 ए. रहमान राही2003-04 गोविन्द चन्द्र पाण्डे2004-05 अशोक वाजपेयी2005-06 अक्कितम अच्युतन नम्बूदिरी2006-07डा. पदमा सचदेव2007-08 मंगेश पाडगाँवकर, मुम्बई2008-09अनिर्णित2009-10अनिर्णित2010-11अनिर्णित2011-12प्रो. आलोकरंजन दासगुप्ता, कोलकाता2012-13रीवा प्रसाद द्विवेदी2013-14प्रतिभा सप्रथी 2014-15रवि वर्मा 2015-16 के शिव रेड्डी2016-17 नरेश सक्सेना2017-18गोरटी वेकन्ना2018-19 2019विनय राजाराम2020श्री मनोज श्रीवास्तव सन्दर्भ http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/awardजून 2020 InternetArchiveBot बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान श्रेणी:मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कार